यूथ फिजिकल एकेडमी कर्णप्रयाग में आर्मी भर्ती हेतू दी जाएगी ट्रेनिंग, 4-5 जनवरी को होगा रजिस्ट्रेशन
1 min read20/12/2024 9:51 pm
दस्तक पहाड न्यूज।।कर्णप्रयाग।। यूथ फिजिकल एकेडमी कर्णप्रयाग चमोली में पूर्व सैनिक अनिल नेगी द्वारा आगामी भर्ती परीक्षा पुलिस कांस्टेबल, पुलिस SI,अग्निवीर व SSC GD के लिए फिजिकल व परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी इसके लिए जनवरी माह में 4 और 5 तारीख से ओपन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो जायेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए हाई स्कूल का ओरिजिनल प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, स्थाई निवास, दो पासपोर्ट फोटो अपने साथ अवश्य लाये व कैंप में रहने हेतु बिस्तरबंद,थाली,गिलास,चम्मच,कटोरा, व अन्य उपयोगी समान अपने साथ अनिवार्य है। दिनांक- 06 जनवरी 2025 से कैम्प सुचारू रूप से चलेगा ।
नगर SFS संयोजक यश का कहना है की पूर्व फैजी के इस कैंप से काफी गरीब युवाओं को भर्ती मे सहायता मिली व हाल ही में रूड़की में हुई अग्निवीर की भर्ती मे 72 युवाओं का चयन हुआ है यह कोई आम बात नहीं है जब ट्रेनिंग ठीक मिली होगी तभी युवा आज इस मुकाम तक पहुँचे है। यश का कहना है की सभी युवाओं को कैंप मे भाग लेना चाहिए इससे काफी चीजे सीखने को मिलेगी और मेरा सभी युवाओं से निवेदन है इस सुनहरे मौके का फ़ायदा उठाए। कैंप को कोऑर्डिनेटर के इस मोबाइल नंबर +918171759580 पर अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
यूथ फिजिकल एकेडमी कर्णप्रयाग में आर्मी भर्ती हेतू दी जाएगी ट्रेनिंग, 4-5 जनवरी को होगा रजिस्ट्रेशन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









