नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू, CDO की अध्यक्षता में आरओ, एआरओ, नोडल अधिकारियों को विकास भवन सभागार में दिया गया प्रशिक्षण
1 min read23/12/2024 5:02 pm
दस्तक पहाड न्यूज।।रुद्रप्रयाग।। नगर निकाय चुनाव को सफलता पूर्वक एवं पारदर्शिता के साथ संपादित कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार द्वारा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपादित कराने के लिए रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नोडल अधिकारियों एवं सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
नगर निकाय चुनाव को सफलता पूर्वक संपादित कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया संपादित कराने के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। उन्होंने सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों सहित सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो जिम्मेदारी जिस अधिकारी को सौंपी गई है वह अपने दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता के साथ संवेदनशीलता के साथ संपादित कराना सुनिश्चित करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित करने के लिए जो भी दिशा-निर्देश व गाइडलाइन जारी की है उसी के हिसाब से सभी निर्वाचन प्रक्रिया संपादित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने से ही नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी जिसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सभी आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने से लेकर निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आवंटन करने तक की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में सभी अधिकारियों को विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि जिस स्तर से जो भी कार्यवाही की जानी है वह अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करें।
Advertisement

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, तहसीलदार प्रदीप नेगी, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी ललित मोहन गोदियाल सहित संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू, CDO की अध्यक्षता में आरओ, एआरओ, नोडल अधिकारियों को विकास भवन सभागार में दिया गया प्रशिक्षण
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









