जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने दी प्रदेश एवं जनपद वासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामना
1 min read31/12/2024 9:24 pm
दस्तक पहाड न्यूज।।रुद्रप्रयाग।। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने प्रदेश एवं जनपद वासियों को नव वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नव वर्ष समस्त जनपद वासियों के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लाए। उन्होंने कहा कि मैं बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करता हूं कि नव वर्ष सभी के जीवन में नया सवेरा एवं नई खुशियां लेकर आए। जिलाधिकारी ने कहा कि नव वर्ष में सभी नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि जनपद विकास के पथ पर अग्रसर होते हुए नई ऊंचाइयों एवं नए आयाम को छू सके। उन्होंने कहा कि हम सबको यह संकल्प भी लेना चाहिए कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करते हुए समाज के उत्थान एवं प्रगति के लिए कार्य करें।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने दी प्रदेश एवं जनपद वासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामना
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129