रुद्रप्रयाग के नगर पालिका एवं नगर पंचायतों केे सभासद पदों के लिए पाँच ने लिए नाम वापस, रूद्रप्रयाग, ऊखीमठ से दो निर्विरोध निर्वाचित
1 min read02/01/2025 5:40 pm
दस्तक पहाड न्यूज।।रुद्रप्रयाग।। नाम निर्देशन पत्र वापसी के दिन आज नगर पालिका एवं नगर पंचायतों केे सभासद पदों के लिए 05 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र वापस लिए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल ने अवगत कराया है कि नामांकन वापसी के दिन आज वार्ड संख्या 05 से सुरेन्द्र सिंह द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस लिया है तथा वार्ड संख्या 04 से सुरेन्द्र सिंह एक ही नाम निर्देशन पत्र दाखिल होने के कारण पर सुरेन्द्र सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। उन्होंने कहा है सभासद पद हेतु 21 तथा अध्यक्ष पद हेतु 04 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत तिलवाड़ा मीनल गुलाटी ने अवगत कराया है कि वार्ड संख्या 04 से ममता देवी द्वारा एक ही नाम निर्देशन पत्र दाखिल होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है तथा किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नाम निर्देशन पत्र वापस नहीं लिया गया। सभासद पद हेतु अब 06 उम्मीदवार तथा अध्यक्ष पद हेतु 02 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
Advertisement

Advertisement

रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अनीता पंवार ने अवगत कराया है कि नगर पंचायत अगस्त्यमुनि सभासद पद हेतु 02 उम्मीदवार द्वारा नाम निर्देशन पत्र वापस लिया गया है जिसमें वार्ड संख्या 02 से सीमा देवी तथा वार्ड संख्या 07 से रजत शामिल हैं अब सभासद पद हेतु 17 तथा अध्यक्ष पद हेतु 03 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
Read Also This:
Advertisement

रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि नगर पंचायत ऊखीमठ में सभासद पद हेतु 02 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र वापस लिया गया है, जिसमें वार्ड संख्या 03 से सौरभ तथा वार्ड संख्या 04 से जगमोहन ने नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के कारण अब एक ही प्रत्याशी बलवीर सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाना तय है। अब सभासद पद हेतु 07 तथा अध्यक्ष पद हेतु 04 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
रिटर्निंग अधिकारी गुप्तकाशी खुशवंत सिंह चौहान ने अवगत कराया है कि नाम निर्देशन पत्र वापसी के दिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम निर्देशन पत्र वापस नहीं लिया गया है। अध्यक्ष पद हेतु 03 एवं सभासदों पदों हेतु 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रुद्रप्रयाग के नगर पालिका एवं नगर पंचायतों केे सभासद पदों के लिए पाँच ने लिए नाम वापस, रूद्रप्रयाग, ऊखीमठ से दो निर्विरोध निर्वाचित
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129