दस्तक पहाड न्यूज।।अगस्त्यमुनि। उत्तराखंड में नए साल की शुरुआत काफी सर्द भरी रही। कोहरा और पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है, साथ ही बादलों के मंडराने और हवाएं चलने से भी ठिठुरन बढ़ रही है। नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में साल के पहले ही दिन अधिकतम तापमान लुढ़क कर 13.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी से 7 जनवरी तक उत्तराखंड के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी जिलों में बर्फबारी होगी। उत्तरकाशी जिले में कुछ जगहों पर बर्फबारी होगी। इसके साथ ही चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होगी।इधर उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में नए साल के पहले दिन से ही कड़ाके की ठंड और शीत लहरों में लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। शीत लहरों के साथ सर्द हवाएं चल रही हैं। इस ठिठुरन वाली सर्दी से बचने के

Featured Image

लिए लोग गर्म कपड़ों में पैक होने के साथ ही अलाव का सहारा ले रहे हैं। उत्तराखंड में मौसम फिर बदलने वाला है। 5 जनवरी से 7 जनवरी तक राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। आज से लेकर 4 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। 5 जनवरी से मौसम फिर अंगड़ाई लेगा और पहाड़ों पर बर्फबारी होगी।