दस्तक पहाड न्यूज।।अगस्त्यमुनि।। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी। जबकि प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी।शनिवार को शिक्षा बोर्ड रामनगर के सभागार में बैठक में बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 49 एकल और 1196 मिश्रित कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 1,13,688 व इंटर में 109,699 परीक्षार्थी पंजीकृत किए हैं। दोनों कक्षाओं में 223387 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी और 15 फरवरी तक कराई जाएंगी।

Featured Image

बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी। सुबह दस से एक बजे तक परीक्षाएं कराने का समय निश्चित किया गया है। दिव्यांग बच्चों को प्रत्येक घंटे 20 मिनट की छूट दी जाएगी। प्रश्न पत्रों के वाचन के लिए सभी विद्यार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय रखा गया है। टाइम-टेबल बनाएं और पालन करें - आपका टाइम-टेबल सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि आपका मार्गदर्शक होना चाहिए। यह सुनिश्चित करता है कि आप पूरे दिन में पर्याप्त समय सभी विषयों को दे पा रहे हैं। विषयों के बीच बैलेंस बनाए रखें और मुश्किल विषयों के लिए ज्यादा समय तय करें। सुबह के समय गणित और विज्ञान जैसे विषयों की पढ़ाई करें क्योंकि इस समय आपका दिमाग सबसे अधिक सक्रिय होता है। आसान विषयों को दोपहर या शाम के लिए रखें। समय का सही विभाजन करें - पढ़ाई के लिए दिनभर का समय तीन भागों में बांटें- सुबह, दोपहर और शाम। प्रत्येक विषय को उचित समय दें। उदाहरण के लिए, कठिन विषयों को 2 घंटे, आसान विषयों को 1.5 घंटे और रिवीजन को 1 घंटा दें। छोटे-छोटे ब्रेक के साथ पढ़ाई करने से थकान कम होती है और ध्यान केंद्रित रहता है। रिवीजन को प्राथमिकता दें - हर दिन रिवीजन के लिए समय जरूर निकालें। दिनभर जो भी पढ़ा है, उसे रात को दोहराएं। सप्ताह के अंत में पूरे सप्ताह का रिवीजन करें। रिवीजन करने से याद की गई जानकारी लंबे समय तक बनी रहती है और परीक्षा के समय तनाव कम होता है। मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्न पत्र हल करें - मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करना परीक्षा की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे परीक्षा पैटर्न का अंदाजा होता है और समय प्रबंधन में सुधार होता है। यह आपके कमजोर क्षेत्रों को पहचानने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। खुद को पुरस्कृत करें - पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए खुद को लक्ष्य पूरा करने पर पुरस्कृत करें। यदि आप दिनभर का टाइम टेबल पूरा करते हैं, तो अपने पसंदीदा शो देखें या दोस्तों के साथ समय बिताएं। इससे आप अगली बार और बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे। 10वीं की परीक्षा का कार्यक्रम  21 फरवरी, 2025 - हिंदुस्तानी संगीत (मेलोडिक वादन), टाइपिंग (अंग्रेजी या हिंदी) 22 फरवरी, 2025 - हिंदी 24 फरवरी, 2025 - विज्ञान 25 फरवरी, 2025 - उर्दू 27 फरवरी, 2025 - हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन) 28 फरवरी, 2025 - गृह विज्ञान (1- केवल लड़कियों के लिए, 2- लड़कों और उन लड़कियों के लिए जिन्हें यह अनिवार्य विषय नहीं है) 1 मार्च, 2025 - संस्कृत 3 मार्च, 2025 - अंग्रेजी 5 मार्च, 2025 - सामाजिक विज्ञान 6 मार्च, 2025 - पंजाबी, बंगाली 7 मार्च, 2025 - गणित 8 मार्च, 2025 - सूचना प्रौद्योगिकी, रंजन कला 10 मार्च, 2025 - व्यापारिक तत्व, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र, कृषि 11 मार्च, 2025 - आईटीईएस, ऑटोमोटिव, रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस, एग्रीकल्चर, इलैक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर, मल्टीस्किलिंग, प्लंबर 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम  21 फरवरी, 2025 - हिंदी 22 फरवरी, 2025 - हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (मेलोडिक वादन), हिंदुस्तानी संगीत (ताल वादन) 24 फरवरी, 2025 - सैन्य विज्ञान, शिक्षाशास्त्र 25 फरवरी, 2025 - भूगोल, लेखांकन 27 फरवरी, 2025 - इतिहास, जीव विज्ञान 28 फरवरी, 2025 - समाजशास्त्र 1 मार्च, 2025 - राजनीति विज्ञान 3 मार्च, 2025 - ड्राइंग और पेंटिंग 4 मार्च, 2025- मनोविज्ञान, भौतिकी 5 मार्च, 2025 - गृह विज्ञान 6 मार्च, 2025 - अंग्रेजी 7 मार्च, 2025 - पंजाबी 8 मार्च, 2025 - रसायन विज्ञान 10 मार्च, 2025 - अर्थशास्त्र 11 मार्च, 2025 - आईटीईएस