दशज्यूला क्षेत्र के जागतोली में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य भूमि पूजन के साथ प्रारंभ, जनता ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार
1 min read05/01/2025 9:27 am
दस्तक पहाड न्यूज।।अगस्त्यमुनि।। दशज्यूला क्षेत्र के जागतोली में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य भूमि पूजन के साथ प्रारंभ हो गया है। 98.72 लाख की लागत से बनने वाले इस मिनी स्टेडियम में 200 मीटर दौड़ के लिए 6 लेन ट्रेक, कबड्डी कोर्ट, खो-खो कोर्ट, वालीबाल कोर्ट, फुटबॉल कोर्ट सहित शौचालय, स्टोर व दर्शकों लिए बैंच बनाये जाने है।
जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने बताया कि ग्राम सभा बैंजी काण्डई के जागतोली तोक स्थित खेल मैदान को मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा सूबे के मुख्यमंत्री ने विगत वर्ष की थी। जिस पर विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए भूमि स्थानांतरण प्रक्रिया सहित सम्बन्धित पत्रावली को तैयार कर शासन में भेजा गया था। शासन द्वारा भारतीय को-ऑपरेटिव ग्रामीण विकास एवं निर्माण लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया था। जेई अनिल नेगी ने बताया कि दिसंबर माह में इसकी टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जा चुका है तथा चयनित फर्म ने शनिवार को धरातल पर कार्य शुरू कर दिया है।
जागतोली दशज्यूला महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल एवं महासचिव कालिका काण्डपाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिवंगत विधायक शैलारानी रावत, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का समस्त दशज्यूलावासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जागतोली दशज्यूला क्षेत्र की हृदयस्थली है। इस मैदान से दशज्यूला क्षेत्र के हर एक व्यक्ति का गहरा नाता रहा है। इस मैदान से शुरुआत कर कई खिलाड़ियों ने ख्याति प्राप्त की है। तथा सैकड़ों युवा यही से तैयारी कर भारतीय सेना में भर्ती होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। जागतोली मेला सहित कई सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साक्षी इस मैदान को मिनी स्टेडियम बनाये जाने से न केवल क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और खेल प्रतिभाओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि दशज्यूला क्षेत्र को भी नयी पहचान मिलेगी। ग्राम प्रशासक बैंजी काण्डई हेमा देवी काण्डपाल ने कहा कि विगत वर्ष दशज्यूला क्षेत्र को सरकार ने कई बड़ी सौगातें दी है। जागतोली मिनी स्टेडियम में खेल-कूद गतिविधियों के बढ़ने से यहां पर स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने ग्राम सभा बैंजी काण्डई के सभी लोगों को इस मैदान हेतु भूमि स्थानांतरित के मुद्दे पर एक मत होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
दशज्यूला क्षेत्र के जागतोली में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य भूमि पूजन के साथ प्रारंभ, जनता ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129