उत्तराखण्ड में आज फिर बदलेगा मौसम, गड़गड़ाहट के साथ बारिश बर्फवारी के आसार, इन जिलों के लिए किया गया आज येलो अलर्ट जारी
1 min read06/01/2025 3:13 pm
दस्तक पहाड न्यूज।।अगस्त्यमुनि। उत्तराखण्ड में मौसम की आँखमिचौली लगातार जारी है। केदारघाटी समेत रूद्रप्रयाग जनपद में आज अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क बना है। हल्की धूप के दर्शन भी कुछेक स्थानों पर दिखते रहे। वही मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के कुछ जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम बदलने के बाद अधिकतम तापमान गिरकर 20.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में आज छह जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में इन जिलों के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।देहरादून समेत अन्य कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है। इसकी वजह से तापमान में भी खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लेकिन मौसम के करवट बदलते ही करीब चार डिग्री सेल्सियस तापमान गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया है।जबकि न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मौसम बदलने के बाद आज यानि सोमवार को अधिकतम तापमान गिरकर 20.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
उत्तराखण्ड में आज फिर बदलेगा मौसम, गड़गड़ाहट के साथ बारिश बर्फवारी के आसार, इन जिलों के लिए किया गया आज येलो अलर्ट जारी
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129