निकाय चुनावों की वोट पर क्या शराब से होगी सेंधमारी, गुप्तकाशी में 68 पव्वों के साथ एक गिरफ्तार
1 min read06/01/2025 3:38 pm
दस्तक पहाड न्यूज।।गुप्तकाशी।। नागर निकाय निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग इत्यादि की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति जसपाल लाल, पुत्र श्री कुंवर लाल, निवासी ग्राम लमगौंडी, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग को 68 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (टेट्रा पैक) मार्का गढ़वाल गोल्ड कुमाउनी मेट्रो लिकर अवैध शराब के साथ पुलिस टीम जिसमें आरक्षी सुनील सिंह , आरक्षी चालक गम्भीर, हो0गा0 शिवलाल नेगिरफ्तार किया है जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
निकाय चुनावों की वोट पर क्या शराब से होगी सेंधमारी, गुप्तकाशी में 68 पव्वों के साथ एक गिरफ्तार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129