चार पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन किया गया सीज
1 min read06/01/2025 7:41 pm
दस्तक पहाड न्यूज।।रुद्रप्रयाग।। नागर निकाय निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग इत्यादि की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा एक व्यक्ति रोहित नेगी, पुत्र श्री भजन सिंह नेगी, निवासी ग्राम डूंगर, पोस्ट बड़ेथ,थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग को वाहन संख्या UK 14 G 7345 एस प्रेसो कार में कुल 04 पेटी (48 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवल्स मार्का शराब परिवहन करते हुए पुलिस टीम जिसमें वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान, मुख्य आरक्षी विनोद, आरक्षी पंकज आर्य ने गिरफ्तार किया है, जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है तथा शराब वाहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
चार पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन किया गया सीज
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129