दस्तक पहाड न्यूज।।रुद्रप्रयाग। भाजपा के साथ अब कांग्रेस ने भी बागियो क़ो निष्कासित कर दिया है। विधायक मयूख महर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए पार्टी हाई कमान को पत्र लिखा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने रूद्रप्रयाग नगर पालिका से चुनाव लड रहे संतोष रावत और ऊखीमठ से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही कब्जा धर्म्वाण को निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के पत्र में उत्तराखण्ड प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव 2024-25 में नगर पालिका रूद्रप्रयाग से अध्यक्ष पद हेतु पार्टी

Featured Image

नेतृत्व द्वारा अधिकृत प्रत्याशी दीपक भंडारी के विरुद्ध संतोष रावत और ऊखीमठ में पार्टी अधिकृत रीता पुष्पवाण के विरुद्ध कुब्जा धर्म्वाण द्वारा पार्टी नेतृत्व के निर्णय के खिलाफ अध्यक्ष पद पर पार्टी प्रत्याशी के विरूद्ध निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा जा रहा है। नाम वापसी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुरोध के बावजूद आप अपने निर्णय पर अटलहैं जो कि पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। आपके द्वारा किये जा रहे कृत्य को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है।आपके द्वारा की जा रही पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आपको तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।।