रुद्रप्रयाग जिले की बेटी का कमाल…राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में प्राची जमलोकी ने हासिल किया गोल्ड मेडल
1 min read11/01/2025 9:27 pm
अनसूया प्रसाद मलासी / अगस्त्यमुनि। उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में जनपद रुद्रप्रयाग की बेटी प्राची जमलोकी ने अंडर-23 बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर में स्वर्ण पदक और 200 मीटर दौड़ में सिल्वर पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है।युवा कल्याण विभाग रुद्रप्रयाग के खेल प्रशिक्षक दीपक रावत व मनवर नेगी ने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं में कु. प्राची जमलोकी की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। विकास खंड ऊखीमठ के दूरस्थ गांव रविग्राम, फाटा निवासी प्राची के पिता राजेंद्र जमलोकी रा. उच्च प्राथमिक विद्यालय चाका (सिलगढ़) में अध्यापक हैं और माता श्रीमती सुमन जमलोकी गृहणी हैं और भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष हैं। वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं।श्रीमती सुमन जमलोकी ने बताया कि उनकी बालिका प्राची का खेल के प्रति जुनून है। बेटा भी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में अव्वल है। प्राची ने 12वीं तक की शिक्षा गौरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल अगस्त्यमुनि से ग्रहण की है। वह सात बार जनपद की ओर से राज्य स्तरीय खेलकूद में प्रतिनिधित्व कर चुकी है और तीन बार अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रुद्रप्रयाग जिले की बेटी का कमाल…राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में प्राची जमलोकी ने हासिल किया गोल्ड मेडल
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129