हरीश गुसांई/ दस्तक पहाड ब्यूरो।।अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा धीरे धीरे चुनाव प्रचार में तेजी लाने लगी है। भाजपा संगठन जहां एकजुटता से चुनावी मैदान में डटा है वहीं सरकार में दायित्वधारी भी चुनाव प्रचार में आगे आये हैं। अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र में सीमान्त अनुश्रवण परिषद् के उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिपंअ चण्डी प्रसाद भट्ट ने अध्यक्ष पद पर पार्टी प्रत्याशी सतीश गोस्वामी के पक्ष में प्रचार किया। अगस्त्यमुनि में पार्टी प्रत्याशी के साथ पत्रकार वार्ता कर जनता से नगर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास हेतु भाजपा को जिताने की अपील की। कहा कि यह चुनाव विकास का चुनाव है। यह केदारनाथ यात्रा का प्रवेश द्वार है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री

Featured Image

पुष्कर धामी ने अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र के लिए कई घोषणायें हैं। जिसमें मुख्यतया श्री अगस्त्य मुनि मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के साथ ही पार्किंग, पेयजल, नगर क्षेत्र में सौड़ी से सिल्ली तक सड़क सुधारीकरण एवं नाली निर्माण हेतु भारी भरकम धनराशि की घोषणा की गई। इन सब योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए नगर निकाय में भाजपा के प्रत्याशी की जीत आवश्यक है। जिसमें जनपद के दोनों भाजपा विधायकों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पूर्व में भी यहां पर अध्यक्ष भाजपा के ही रहे हैं जिन्होंने नगर क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्य किए हैं। कहा कि प्रदेश एवं केन्द्र में भाजपा सरकार होने से नगर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु भाजपा प्रत्याशी ही अधिक प्रभावी होगा। जनता इस बात को बखूबी समझती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जनपद में एक नगर पालिका एवं चारों नगर पंचायतों में भारी मतों से जीत रही है। भाजपा संगठन एवं पार्टी पदाधिकारी एकजुटता से पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए व्यापक जनसम्पर्क कर प्रत्येक मतदाता तक पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी सतीश गोस्वामी ने कहा कि अगस्त्यमुनि जनपद की सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षिक एवं खेल कूद की गतिविधियों का केन्द्र है। इसलिए इसके विकास के लिए एक शिक्षित एवं गम्भीर व्यक्ति को नगर पंचायत अध्यक्ष बनना चाहिए। कहा कि उनके पास नगर क्षेत्र के विकास हेतु एक स्पष्ट खाका है। उसको धरातल पर उतारने के लिए जनपद के दोनों विधायकों के साथ ही प्रदेश एवं केन्द्र की सरकार का पूरा समर्थन उनके पास है। उन्होंने जनता से अपील की कि नगर क्षेत्र के विकास हेतु भाजपा को जितायें। कार्यक्रम का संचालन भाजपा पूर्व जिला महामंत्री अनूप सेमवाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा अगस्त्यमुनि ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, चुनाव प्रभारी गम्भीर सिंह बिष्ट, भाजपा युवा नेता अमित प्रदाली आदि मौजूद रहे।