दस्तक पहाड न्यूज।।अगस्त्यमुनि।। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालो पर नगर पंचायत अब सख्त कार्यवाही कर रही है। लंबे समय से नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर आम जनता की सहूलियत के लिए घर-घर कूड़ा एकत्रित किया जाता रहा है बावजूद कुछ व्यक्ति अभी भी सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैला रहे है। हालाँकि नगर पंचायत द्वारा समय-समय पर जन जागरूकता भी फैलाई जाती रही लेकिन अब चालान की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है जिससे नगर में स्वच्छता बनी रहे। दरअसल सोमवार को अगस्त्यमुनि के 13 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर चालान की कार्यवाही की गई। सोमवार को नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अधिशासी अधिकारी सुश्री

Featured Image

निकिता भट्ट, कर संग्रहकर्ता, पर्यावरण पर्यवेक्षक एवं नगर निकाय के कार्मिकों के साथ नगर क्षेत्रान्तर्गत व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिसमें नगर क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले 13 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर चालान की कार्यवाही की गई। जिसमें कुल सत्तरह हजार रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। साथ ही नगर क्षेत्रान्तर्गत सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं नगर की जनता से नगर को स्वच्छ रखने एवं गंदगी न करने की अपील करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।