कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र गोस्वामी के समर्थन में पहुँचे गणेश गोदियाल, जनता से की वोट देने की अपील
1 min read20/01/2025 1:37 pm
दस्तक पहाड न्यूज।।अगस्त्यमुनि।।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया निकाय चुनाव में जहां भी जा रहे हैं वहां ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन जनता उनके इस बहकावे में नहीं आने वाली है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल रविवार को अगस्त्यमुनि बाजार में नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र गोस्वामी और पार्षदों के समर्थन में नुक्कड़ सभा के दौरान कार्यकर्ताओं से एकजुट एकमुठ होकर इस बार भी इस तानाशाह सरकार को जवाब देने की बात कही। उन्होंने अगस्त्यमुनि की जनता से अपील करते हुए कहा कि बीते उपचुनाव में यहाँ से कांग्रेस को अच्छी वोट मिली है, इस बार भी आपका वोट और आशीर्वाद चाहिए। राजेन्द्र गोस्वामी योग्य उम्मीदवार है, वो पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कर रहे है। उन्होंने कहा एक ही पार्टी के कारण आज हर जगह भ्रष्टाचार हो गया है इसलिए इस बार नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान देकर भ्रष्टाचार की पंक्ति को तोड़ना है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जिस तरह से सरकार चलाने के लिए सत्ता पक्ष होता है उसी तरह सत्ता को जनसमस्याओं के समाधान के लिए मजबूर करने के लिए विपक्ष का मजबूत होना भी अति आवश्यक है। यदि विपक्ष मजबूत नहीं होगा तो सत्ताधारी मनमानी पर उतर आते है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई मुख्यमंत्री से पूछे की इससे पहले भी तमाम नगर निकायों में भाजपा के ही अध्यक्ष थे उन नगर निकायों का कितना विकास हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार राजेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि जनता का उन्हें सहयोग मिला तो नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र गोस्वामी और पार्षदों को मतदान करने और भाजपा को सबक सिखाने की मतदाताओं से अपील की। इस मौके पर जिलापंचायत सदस्य कुलदीप कण्डारी, जिलापंचायत सदस्य विनोद राणा, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह बुटोला, कुंवर लाल आर्य, दीपा देवी आर्य, विनीता रौथाण, रजनी रावत आदि मौजूद थे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र गोस्वामी के समर्थन में पहुँचे गणेश गोदियाल, जनता से की वोट देने की अपील
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129