Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सूचना विभाग को मिला अनुभवी नेतृत्व, रुद्रप्रयाग के ADIO कृपाल लाल टम्टा, DIO पद पर हुए पदोन्नत

दस्तक पहाड़ News रुद्रप्रयाग।। उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में लंबे अनुभव और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पहचाने जाने वाले श्री कृपाल लाल टम्टा को अपर जिला सूचना अधिकारी (ADIO) से पदोन्नत कर जिला सूचना अधिकारी (DIO) बनाया गया है। वर्तमान में रुद्रप्रयाग जिला सूचना कार्यालय में कार्यरत श्री टम्टा की पदोन्नति पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

श्री कृपाल लाल टम्टा 10 अप्रैल 2025 से जनपद रुद्रप्रयाग में अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, सरल स्वभाव और प्रशासनिक दक्षता से विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया। रुद्रप्रयाग में तैनाती से पहले भी वे प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। विभाग में उन्हें एक अनुभवी, सक्षम और कुशल अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

Advertisement Box

श्री टम्टा का सूचना विभाग में तीन दशक से अधिक का समृद्ध सेवाकाल रहा है। उन्होंने वर्ष 1994 में अपनी सेवा यात्रा की शुरुआत की और टिहरी गढ़वाल, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे कई जनपदों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इसके अतिरिक्त उन्होंने पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, नई टिहरी तथा चमोली में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के रूप में भी सफलतापूर्वक कार्य किया।

कार्यालय के कर्मचारियों के अनुसार श्री टम्टा अपने सौम्य व्यवहार, सकारात्मक सोच और सहयोगात्मक कार्यशैली के कारण सभी के बीच लोकप्रिय हैं। उनकी पदोन्नति को उनके लंबे अनुभव, उत्कृष्ट कार्यों और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उनके नेतृत्व में सूचना विभाग जनसंपर्क और जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।

दस्तक पहाड़ News परिवार की ओर से श्री कृपाल लाल टम्टा को जिला सूचना अधिकारी पद पर पदोन्नति की हार्दिक बधाई एवं सफल, उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp