38 वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून पहुंच कर किया शुभारंभ।
1 min read28/01/2025 8:53 pm
हरीश गुसाईं। दस्तक न्यूज ब्यूरो।।
उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स का शुभारंभ हो गया है। पीएम मोदी ने देहरादून में आयोजन स्थल पहुंच कर नेशनल गेम्स का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने उत्तराखंड के ओलंपियंस से मुलाकात की। देशभर के 9545 खिलाड़ी नेशनल गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि नेशनल गेम्स की थीम ग्रीन गेम्स रहेगी। उत्तराखंड नेशनल गेम्स के लिए 9857 खिलाड़ियों में से 8627 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कर दिया है। यह प्रक्रिया अभी जारी है। गोल्फ (104) और ताइक्वांडो (208) को हटाकर कुल 9545 खिलाड़ी इस नेशनल गेम्स में भाग ले रहे हैं। टेक्निकल, ऑफिशल्स, सपोर्ट स्टाफ और स्पोर्ट्स ऑफिशल्स को मिलाकर यह आंकड़ा 17 से 18 हजार तक जाएगा। उत्तराखंड सरकार और खेल विभाग ने नेशनल गेम्स के लिए शानदार तैयारी करने का दावा किया है। राष्ट्रीय खेलों की 34 स्पर्धाओं में सबसे ज्यादा 700 खिलाड़ी एथलेटिक्स में हैं। उद्घाटन समारोह के बाद 29 जनवरी से खेल प्रतियोगिताएं सुबह 6 बजे से रात तक चलेंगी।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
38 वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून पहुंच कर किया शुभारंभ।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









