दस्तक पहाड न्यूज।।अगस्त्यमुनि। चण्डी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र गोेपेश्वर द्वारा केदार घाटी में चिपको आन्दोलन के नेता रहे केदारसिह रावत की स्मृति में पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संगठनों को प्रदान किया जाने वाला 'केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार' इस वर्ष सर्वोदयी संस्था लोकजीवन विकास भारती और संकल्प तरु संस्था को संयुक्त रूप से प्रदान किया जायेगा। 25 फरवरी को पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनी में होगा समारोह

Featured Image

आयोजन समिति के संयोजक अनसूया प्रसाद मलासी ने बताया कि इस वर्ष का यह सम्मान समारोह 25 फरवरी को पीजी कालेज अगस्त्यमुनि के सभागार में प्राचार्य डॉ केसी दुदपुड़ी की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। जहां अतिथियों द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार चयन समिति के सचिव मंगला कोठियाल ने बताया कि पुरस्कार के लिए मिली प्रविष्ठियों के आधार पर यह निर्णय लिया गया। दोनों संस्थाओं के हैं विशिष्ट कार्य  प्रसिद्ध गांधीवादी सर्वोदयी नेता स्व. बिहारी लाल द्वारा चिरबिटिया में स्थापित लोकजीवन विकास भारती संस्था वर्ष 1977 से लगातार समाज और पर्यावरण के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। वहीं संकल्प तरू संस्था के संस्थापक अपूर्व भण्डारी द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में नवीन तकनीकियों का उपयोग कर लेह के बर्फीले एवं वनस्पति विहीन क्षेत्र के साथ ही राजस्थान के रेगिस्तान में हरियाली उगाने और समुद्र तटीय इलाकों में पर्यावरण संरक्षण जैसे प्रमुख कार्य किए हैं। पुरस्कार चयन समिति  चण्डी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द के प्रबन्ध न्यासी ओमप्रकाश भट्ट की अध्यक्षता में हुई पुरस्कार चयन समिति की बैठक में सदस्य भरत सिंह रावत, विशेष आमन्त्रित सदस्य बीडी सिंह, डॉ नन्दकिशोर हटवाल और गौरव वशिष्ठ मौजूद रहे।