पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारी अब स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे प्रवेश, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा नियमावली में हुआ संशोधन
1 min read06/03/2025 10:44 am
देहरादून।। पाॅलिटेक्निक का तीन साल का डिप्लोमा अब 12 वीं पास के समकक्ष माना जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा नियमावली में संशोधन किया जाएगा। धामी कैबिनेट ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी। हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित तीन वर्षीय पालिटेक्निक डिप्लोमा परीक्षा उत्तीर्ण को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण की समकक्षता होगी जोड़ा जाना है।इसके फलस्वरूप कक्षा-10 के बाद पॉलिटेक्निक डिप्लोमा परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी अन्य स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विनियम, 2009, में अध्याय-बारह के विद्यमान विनियम में क्रमांक 9 के बाद क्रमांक 10 को जोड़े जाने का निर्णय लिया गया।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारी अब स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे प्रवेश, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा नियमावली में हुआ संशोधन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129











