पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बरसात, उत्तराखंड में इस दिन होगा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
1 min read
10/03/202511:38 am
दस्तक पहाड न्यूज।।देहरादून।। उत्तराखंड में 13 मार्च को मौसम पूरी तरह से बदलेगा मौसम विभाग ने हरिद्वार और उधमसिंह नगर जनपदों को छोड़कर राज्य के शेष जनपदों में येलो अलर्ट के तहत कहीं कहीं गरज वाले बादल विकसित होने तथा बिजली चमकने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने बुधवार से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से एक बार फिर मौसम बदलेगा और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग ने 14 और 15 मार्च को भी अधिकांश जनपदों में वर्षा होने को लेकर भविष्यवाणी की है जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 10 मार्च के अलावा 11 मार्च को उत्तरकाशी और चमोली और 12 मार्च को उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपदों में भी बरसात और इन बात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग ने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमपात की संभावना व्यक्त की है।प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। चटक धूप खिलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है और रात के समय की गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि, नए डेवलप हो रहे पश्चिमी विक्षाेभ के कारण छिटपुट बारिश और तेज हवा चलने की उम्मीद की जा रही है। इससे तापमान पर कोई असर नहीं पड़ने की संभावना भी जताई जा रही है।
फिलहाल मैदानी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज शुष्क रहने वाला है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल जाने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून में रविवार को देहरादून में मौसम साफ रहा और पूरा दिन चटक धूप खिली रही। तेज धूप निकलने की वजह से तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहींं न्यूनतम तापमान में भी पहली बार उछाल भरी और मार्च के महीने में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
तापमान में बढ़ोतरी के चलते सुबह और शाम की ठंड में भी कमी आई है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बरसात, उत्तराखंड में इस दिन होगा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज।।देहरादून।। उत्तराखंड में 13 मार्च को मौसम पूरी तरह से बदलेगा मौसम विभाग ने हरिद्वार और उधमसिंह नगर जनपदों को छोड़कर राज्य के शेष
जनपदों में येलो अलर्ट के तहत कहीं कहीं गरज वाले बादल विकसित होने तथा बिजली चमकने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने बुधवार से एक बार फिर
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से एक बार फिर मौसम बदलेगा और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग ने 14 और 15 मार्च को भी अधिकांश जनपदों में वर्षा होने को लेकर भविष्यवाणी की है जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 10 मार्च के अलावा 11 मार्च को
उत्तरकाशी और चमोली और 12 मार्च को उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपदों में भी बरसात और इन बात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई
है।
मौसम विभाग ने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमपात की संभावना व्यक्त की है।प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। चटक
धूप खिलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है और रात के समय की गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि, नए डेवलप
हो रहे पश्चिमी विक्षाेभ के कारण छिटपुट बारिश और तेज हवा चलने की उम्मीद की जा रही है। इससे तापमान पर कोई असर नहीं पड़ने की संभावना भी जताई जा रही है।
फिलहाल मैदानी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज शुष्क रहने वाला है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल जाने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
देहरादून में रविवार को देहरादून में मौसम साफ रहा और पूरा दिन चटक धूप खिली रही। तेज धूप निकलने की वजह से तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया जो
सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहींं न्यूनतम तापमान में भी पहली बार उछाल भरी और मार्च के महीने में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
तापमान में बढ़ोतरी के चलते सुबह और शाम की ठंड में भी कमी आई है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के
निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती
है।