सीएम धामी पर आने वाला है संकट ! सचिवालय में जोर-जोर से चिल्लाकर कहा- आदेश-आदेश, जांच में जुटी पुलिस
1 min read
10/03/20254:57 pm
दस्तक पहाड न्यूज।।देहरादून।। उत्तराखंड सचिवालय में राज्य संपति विभाग का एक ड्राइवर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चिल्लाते हुए बोला- मुख्यमंत्री पर कोई संकट आने वाला है। उसने आगे कहा- आदेश करो, आदेश करो। इस घटना के बाद पूरे सचिवालय में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने ड्राइवर को वहां से हटाया। ड्राइवर ने ऐसा क्यों किया। यह समझ से परे है, लेकिन इसे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध बताया जा रहा है। वहीं सचिवालय के सुरक्षाकर्मी इस घटना के बाद जांच में जुट गए हैं।
घटना सोमवार सुबह की है, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में चार धाम से संबंधित बैठक लेने पहुंचे थे। जैसे ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे, तभी ड्राइवर मुख्यमंत्री को देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। बताया जा रहा है कि ड्राइवर पहले से ही सचिवालय में नंगे पांव आया था। उस पर देवता आए हुए थे। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है। लेकिन ड्राइवर ने ऐसा क्यों किया, इस बात को लेकर सचिवालय में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
मुख्यमंत्री के सामने ही वह कहने लगा कि सीएम पर संकट आने वाला है। सूत्रों का यह भी कहना है कि कुछ लोगों द्वारा ड्राइवर को उकसाया गया था। जिसके बाद उसने इस तरह की हरकत की। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
सीएम धामी पर आने वाला है संकट ! सचिवालय में जोर-जोर से चिल्लाकर कहा- आदेश-आदेश, जांच में जुटी पुलिस
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज।।देहरादून।। उत्तराखंड सचिवालय में राज्य संपति विभाग का एक ड्राइवर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चिल्लाते हुए बोला- मुख्यमंत्री पर कोई
संकट आने वाला है। उसने आगे कहा- आदेश करो, आदेश करो। इस घटना के बाद पूरे सचिवालय में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने
ड्राइवर को वहां से हटाया। ड्राइवर ने ऐसा क्यों किया। यह समझ से परे है, लेकिन इसे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध बताया जा रहा है। वहीं सचिवालय के
सुरक्षाकर्मी इस घटना के बाद जांच में जुट गए हैं।
घटना सोमवार सुबह की है, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में चार धाम से संबंधित बैठक लेने पहुंचे थे। जैसे ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे, तभी
ड्राइवर मुख्यमंत्री को देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। बताया जा रहा है कि ड्राइवर पहले से ही सचिवालय में नंगे पांव आया था। उस पर देवता आए हुए थे। अब इस बात
में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है। लेकिन ड्राइवर ने ऐसा क्यों किया, इस बात को लेकर सचिवालय में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
मुख्यमंत्री के सामने ही वह कहने लगा कि सीएम पर संकट आने वाला है। सूत्रों का यह भी कहना है कि कुछ लोगों द्वारा ड्राइवर को उकसाया गया था। जिसके बाद उसने इस
तरह की हरकत की। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।