दस्तक पहाड न्यूज।। अगस्त्यमुनि। हर्ष और उल्लास के त्योहार होली सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के सांस्कृतिक अवयवों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से दो दशक से भी अधिक समय से कार्य कर रही कलश चैरेटिबल ट्रस्ट द्वारा अगस्त्यमुनि स्थित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के कार्यालय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित आगन्तुकों को सम्बोधित करते हुए कलश संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश सेमवाल ने कहा है कि यह वर्तमान पीढ़ी का नैतिक दायित्व है कि वो अपनी सभ्यता, संस्कृति का संरक्षण कर इस विरासत को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए कार्य करे। कलश के कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर पुरोहित ने अपने समय और वर्तमान समय की होली की तुलना करते हुए अपने अनुभव सुनाये। प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज

Featured Image

मयकोटी राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल ने कलश के इस प्रयास की सराहना की। कलश की स्थानीय संयोजक कुसुम भट्ट ने समारोह का संचालन करते हुए सभी का स्वागत व अभिनंदन किया। समारोह में श्री केदार कला मंच के संरक्षक माधव सिंह नेगी ने गणेश वंदना गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ओमप्रकाश सेमवाल ने स्वरचित होली गीतों से श्रोताओं को नाचने/झूमने पर मजबूर कर दिया। अगस्त्यमुनि के प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य डॉ० सौरभ त्रिपाठी ने भजन गाकर महफिल को आनंदित किया।इस अवसर पर हेमंत चौकियाल, अनूप नेगी, अंकित रावत, सुशील गोस्वामी,अनिरुद्ध भट्ट, गौरव गोस्वामी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की कल्पना बिष्ट व कंचन, वीरांगना संगठन की अध्यक्ष माधुरी नेगी, सत्येश्वरी रौथाण, कमला देवशाली, अनिता रावत, राज्यश्री भण्डारी, देवेश्वरी सेमवाल, बीना रावत रागिनी नेगी, अनिता राणा सहित उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से होली गीत गाकर एक दूसरे को अपनी अपनी शुभकामनाएं दी।