भाई चारा, आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए नगर पंचायत अगस्त्यमुनि ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन
1 min read13/03/2025 2:25 pm
दस्तक पहाड न्यूज/ अगस्त्यमुनि।। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा नई पहल करते हुए भाई चारा एवं आपस में सौहार्द बढ़ाने के लिए होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें काफी देर तक गाना बजाना के साथ ही खूब अबीर गुलाल उड़ा। नगर पंचायत के पार्किंग स्थल पर हुए कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में आम के साथ खास लोग भी शामिल हुए। नपं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र गोस्वामी की पहल पर नगर पंचायत द्वारा आपसी सौहार्द को बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर वासियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित करते हुए नपं अध्यक्ष राजेन्द्र गोस्वामी ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र मे हमेशा ही आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल रहा है। स्थानीय लोग सभी धर्मो के त्यौहारों को आपसी सामजस्य के साथ मनाते आये हैं। उन्होंने सभी को होली सद्भाव से खेलने की अपील की। कार्यक्रम में पौड़ी के पैठाणी से आई होल्यारों की टीम ने होली के गीतों की प्रस्तुति से खूब रंग जमाया। संचालन गंगाराम सकलानी ने किया। इस अवसर पर नपं के सभासद विक्की आनन्द सजवाण, उमा कैन्तुरा, कपूरी देवी, अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट, प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा, पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चन्द्रा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, हर्षवर्धन बेंजवाल, श्रीनन्द जमलोकी, रामचन्द्र गोस्वामी, केदारनाथ दास सेवा मण्डल के चन्द्र सिंह नेगी, परविन्दर रावत, जितेन्द्र रावत, रोबिन चौधरी, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, पूर्व अध्यक्ष मोहन रौतेला, कुंवर लाल आर्य, दमयन्ती भट्ट, माधुरी नेगी, सर्वेश्वरी गुसाईं, ताजबर खत्री, वीपी बमोला, अंकित रावत सहित नपं के सभी कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
भाई चारा, आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए नगर पंचायत अगस्त्यमुनि ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129