यात्रा से पहले बन जाएगी धर्मस्व एवं तीर्थांटन परिषद, लैंड, थूक-लव जिहाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान
1 min read
24/03/202512:53 pm
दस्तक पहाड न्यूज, देहरादून।। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधार यात्रा से पहले उत्तराखंड धर्मस्व एवं तीर्थांटन परिषद का गठन का ऐलान किया। उन्होंने शीतकालीन यात्रा को राज्य की आर्थिकी और रोजगार के लिए गेमचेंजर बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अवैध कब्जे हटाने का अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक राज्य में अतिक्रमण खत्म नहीं होता। मुख्यमंत्री शनिवार को कैंट रोड स्थित सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में आयोजित पत्रकार वार्ता में तीन साल की उपलब्धियां साझा कर रहे थे।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व भाजपा नेतृत्व के आशीर्वाद से चार जुलाई 2021 को पहली बार और 23 मार्च 2022 को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनें। पहले कार्यकाल में कोराना महामारी की चुनौती को पार करते हुए चुनाव में गए और जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाकर यह मिथक तोड़ने में कामयाब रहे कि एक दल की सरकार दूसरी बार नहीं बनती।
रैणी, सिलक्यारा टनल, जोशीमठ भू धंसाव, माणा भूस्खलन जैसी कई आपदाओं की चुनौती आई तो अपने लोगों के बीच खड़े होकर केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों के सहयोग से इनका सामना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख से निकला था कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उत्तराखंड का दशक बनाने में प्रदेश की मातृशक्ति की अहम भूमिका होने वाली है। सीएम ने कहा कि सभी विभागों को 3-5 गेमचेंजर योजनाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वित्त विभाग को भी अगले 10 साल की चुनौतियों के अनुरूप राजस्व प्राप्तियों को लेकर रोडमैप बनाने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जबरन धर्मांतरण रोकने, दंगाइयों से निपटने और अतिक्रमण रोकने के लिए सख्त कानून बनाए और अभियान चलाए गए। राज्य में जहां अवैध मदरसे या अवैध कब्जे थे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की। ये कार्रवाई अतिक्रमण हटाने तक जारी रहेगी। सीएम ने कहा कि लैंड जिहाद, थूक जिहाद और लव जिहाद के खिलाफ हमारी कार्रवाई नहीं रुकेगी। ये किसी वर्ग विशेष के खिलाफ नहीं है। ये कार्रवाई अराजक तत्वों के खिलाफ है।
शीतकालीन यात्रा गेमचेंजर होने वाली है
सीएम ने कहा कि शीतकालीन यात्रा राज्य के लिए गेमचेंजर होने वाली है। छह महीने जो काम धंधा नहीं चलता था, उसमें तेजी आएगी। आने वाले समय से पहले ही सरकार अपनी तैयारी कर लेगी। प्रधानमंत्री ने शीतकालीन यात्रा का संदेश दिया है। उनके केदारनाथ, आदि कैलाश, माणा और अब मुखबा जाने के बाद वहां तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
यात्रा से पहले बन जाएगी धर्मस्व एवं तीर्थांटन परिषद, लैंड, थूक-लव जिहाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज, देहरादून।। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधार यात्रा से पहले उत्तराखंड धर्मस्व एवं तीर्थांटन परिषद का गठन का ऐलान किया।
उन्होंने शीतकालीन यात्रा को राज्य की आर्थिकी और रोजगार के लिए गेमचेंजर बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अवैध कब्जे हटाने का अभियान तब तक जारी
रहेगा जब तक राज्य में अतिक्रमण खत्म नहीं होता। मुख्यमंत्री शनिवार को कैंट रोड स्थित सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में आयोजित पत्रकार वार्ता में तीन साल की
उपलब्धियां साझा कर रहे थे।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व भाजपा नेतृत्व के आशीर्वाद से चार जुलाई 2021 को पहली बार और 23 मार्च 2022 को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनें।
पहले कार्यकाल में कोराना महामारी की चुनौती को पार करते हुए चुनाव में गए और जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाकर यह मिथक तोड़ने में कामयाब रहे कि एक दल की सरकार
दूसरी बार नहीं बनती।
रैणी, सिलक्यारा टनल, जोशीमठ भू धंसाव, माणा भूस्खलन जैसी कई आपदाओं की चुनौती आई तो अपने लोगों के बीच खड़े होकर केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों के सहयोग से
इनका सामना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख से निकला था कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उत्तराखंड का दशक बनाने में प्रदेश
की मातृशक्ति की अहम भूमिका होने वाली है। सीएम ने कहा कि सभी विभागों को 3-5 गेमचेंजर योजनाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वित्त विभाग को भी अगले 10 साल की
चुनौतियों के अनुरूप राजस्व प्राप्तियों को लेकर रोडमैप बनाने को कहा गया है।
सख्त खिलाफ कानून लाए, कार्रवाई जारी रहेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि जबरन धर्मांतरण रोकने, दंगाइयों से निपटने और अतिक्रमण रोकने के लिए सख्त कानून बनाए और अभियान चलाए गए। राज्य में जहां अवैध मदरसे या
अवैध कब्जे थे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की। ये कार्रवाई अतिक्रमण हटाने तक जारी रहेगी। सीएम ने कहा कि लैंड जिहाद, थूक जिहाद और लव जिहाद के खिलाफ हमारी
कार्रवाई नहीं रुकेगी। ये किसी वर्ग विशेष के खिलाफ नहीं है। ये कार्रवाई अराजक तत्वों के खिलाफ है।
शीतकालीन यात्रा गेमचेंजर होने वाली है
सीएम ने कहा कि शीतकालीन यात्रा राज्य के लिए गेमचेंजर होने वाली है। छह महीने जो काम धंधा नहीं चलता था, उसमें तेजी आएगी। आने वाले समय से पहले ही सरकार अपनी
तैयारी कर लेगी। प्रधानमंत्री ने शीतकालीन यात्रा का संदेश दिया है। उनके केदारनाथ, आदि कैलाश, माणा और अब मुखबा जाने के बाद वहां तीर्थयात्रियों और
पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।