पुरानादेवल अगस्त्यमुनि में देर रात मन्दाकिनी नदी में फंसा युवक, पुलिस को जवानों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं जान
1 min read09/04/2025 5:58 am
दस्तक पहाड़ न्यूज, अगस्त्यमुनि।।
मंगलवार रात्रि लगभग 09:30 बजे के आसपास पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना अगस्त्यमुनि को सूचना मिली कि एक व्यक्ति लक्ष्मण पुत्र उपेंद्र मेहता निवासी सहरसा, बिहार, हाल पता अगस्तमुनि जिला रुद्रप्रयाग, पुराना देवल के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण मंदाकिनी नदी के मध्य फंसा हुआ है। इस सूचना पर रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक अनूप शर्मा (चौकी प्रभारी बसुकेदार) द्वारा पुलिस बल सहित घटनास्थल पर पहुंच कर नदी के मध्य फंसे व्यक्ति का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित मंदाकिनी नदी से बाहर निकाला गया एवं 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि के लिए भिजवाया गया है।
रेस्क्यू टीम में अपर उप निरीक्षक अनूप शर्मा, अपर उप निरीक्षक हरीश चंद्र , मुख्य आरक्षी चालक संतोष सिंह, आरक्षी विनीत सैनी, आरक्षी विनोद , अनुचर इंद्रजीत सिंह शामिल थे।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
पुरानादेवल अगस्त्यमुनि में देर रात मन्दाकिनी नदी में फंसा युवक, पुलिस को जवानों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं जान
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129