राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में समान नागरिक संहिता पर संगोष्ठी का आयोजन
1 min read
17/04/20255:25 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, अगस्त्यमुनि।। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. सी. दुतपुड़ी द्वारा किया गया। उन्होंने समान नागरिक संहिता की अवधारणा और इसके महत्व पर छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी।
राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दलीप सिंह बिष्ट ने समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया तथा इसके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने इस विषय के सामाजिक, राजनीतिक एवं संवैधानिक आयामों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र ने विद्यार्थियों को समान नागरिक संहिता (UCC) पर निष्पक्ष विवेचना करने और इसके विभिन्न पहलुओं का गहन अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. दीपक कुमार द्वारा किया गया।
संगोष्ठी के अंतर्गत समान नागरिक संहिता पर एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें मनीषा, नितिन, दीपिका, कंचन, अंजलि और अंजलि ने भाग लिया। प्राचार्य महोदय द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर डा हरिओम शरण बहुगुणा, डॉ तनुजा मौर्य, डॉ शशिबाला पंवार तथा डॉ रतूड़ी उपस्थित रहे।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में समान नागरिक संहिता पर संगोष्ठी का आयोजन
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड़ न्यूज, अगस्त्यमुनि।। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code)
विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. सी. दुतपुड़ी द्वारा किया गया। उन्होंने समान नागरिक संहिता
की अवधारणा और इसके महत्व पर छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी।
राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दलीप सिंह बिष्ट ने समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया तथा इसके सकारात्मक और नकारात्मक
प्रभावों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने इस विषय के सामाजिक, राजनीतिक एवं संवैधानिक आयामों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र ने
विद्यार्थियों को समान नागरिक संहिता (UCC) पर निष्पक्ष विवेचना करने और इसके विभिन्न पहलुओं का गहन अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन
डॉ. दीपक कुमार द्वारा किया गया।
संगोष्ठी के अंतर्गत समान नागरिक संहिता पर एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें मनीषा, नितिन, दीपिका, कंचन, अंजलि और अंजलि ने भाग लिया।
प्राचार्य महोदय द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर डा हरिओम शरण बहुगुणा, डॉ तनुजा मौर्य, डॉ शशिबाला पंवार तथा डॉ रतूड़ी
उपस्थित रहे।