देश-विदेश के पर्यटकों की पसंद बना उत्तराखंड का ये होमस्टे, मिलता है विलेज टूर और ट्रैकिंग का अनूठा अहसास
1 min read22/04/2025 6:59 am
दस्तक पहाड़ न्यूज, टिहरी।।
टिहरी जनपद में जौनपुर विकासखंड के ग्राम सैंदुल के राजेंद्र सिंह चौहान ने अपने ही पैतृक घर को होमस्टे बनाकर बड़ी मिसाल पेश की है। राजेंद्र सिंह होमस्टे के साथ पर्यटकों को विलेज टूर भी कराते हैं और यात्री पर्यटकों को ट्रैकिंग का अनुभव भी देते हैं। जिससे सैंदुल गांव होम स्टे के रूप में चर्चाओं में आ रहा है।यह होमस्टे देश-विदेश के पर्यटकों की भी पसंद बनता जा रहा है। विकासखंड जौनपुर के सैंदुल गांव के राजेंद्र सिंह चौहान ने अपने आतिथ्य सत्कार और कौशल से गांव में पयर्टकों के लिए नया ठिकाना बना दिया है। होमस्टे के संचालक राजेंद्र चौहान ने बताया कि उन्होंने कोविड–19 लॉकडाउन के दौरान अपने गांव के पैतृक घर को होमस्टे बनाने का संकल्प लिया था।उन्होंने अपने होमस्टे को 2023 में पर्यटन विभाग में पंजीकृत करवाया था, जिससे उन्हें आसानी से आनलाइन बुकिंग भी मिल रही है। अभी तक उनके श्रीराम होमस्टे में 500 से अधिक पर्यटक आ चुके हैं। उन्होंने पर्यटकों के लिए विलेज लाइफ की एक नई झलक की सोच के साथ इस होमस्टे की संरचना की थी। राजेंद्र सिंह चौहान की स्वरोजगार की राह अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत का काम कर रही है।
Advertisement

Advertisement

श्री राम होमस्टे के आउटलुक के लिए आप सीधे उनके सोशल मीडिया हैंडलर में जाकर फॉलो कर सकते है। इंस्टाग्राम में आर्ट विलेज सैंदुल और फेसबुक में सैंदुल हेरिटेज विलेज नाम से उपलब्ध है। श्रीराम होमस्टे में आकर आप कई बुग्याल, माउंटेन ट्रैक और केव का आनंद भी ले सकते हैं।
Read Also This:
जौनपुर विकासखंड के दो किमी नाकथात ट्रैक, नाग देवता मंदिर, पांच किमी दणाच टाप ट्रैक के साथ हिमालय दर्शन और मसूरी, चकराता भी देख सकते है। वहीं आप होम स्टे के पास ही शिव मंदिर केव, वाटर केव और टाइगर केव का भी आनंद ले सकते हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
देश-विदेश के पर्यटकों की पसंद बना उत्तराखंड का ये होमस्टे, मिलता है विलेज टूर और ट्रैकिंग का अनूठा अहसास
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129