रुद्रप्रयाग जिले में “लैब ऑन व्हील्स” की शुरुआत, शिक्षामंत्री प्रतिनिधि अनूप सेमवाल ने मोबाइल साइंस लैब को दिखाई हरी झंडी
1 min read26/04/2025 12:00 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, अगस्त्यमुनि।।
उत्तराखंड सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के साथ ही बच्चों को विज्ञान सीखाने पर जोर दे रही है। इसके लिए सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के बच्चों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए मोबाइल साइंस लैब की शुरुआत की है। शनिवार को अगस्त्यमुनि में मोबाइल साइंस लैब का शुभारम्भ शिक्षा मंत्री के जनपदीय प्रतिनिधि अनूप सेमवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
Advertisement

Advertisement

कार्यक्रम का शुभारम्भ रा बा इ का अगस्त्यमुनी में मुख्य अतिथि अनूप सेमवाल, अति विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी जनपद रुद्रप्रयाग प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष मनोज राणा एवं पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष विक्रम नेगी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
Read Also This:
Advertisement

मुख्य अतिथि अनूप सेमवाल ने कहा कि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की पहल पर प्रदेश के ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के बच्चों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए मोबाइल साइंस लैब की शुरुआत की गई है। आज रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में भी इसकी शुभारंभ हुआ है। जिसके जरिए राज्य के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान संचार गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा।
मुख्य शिक्षाधिकारी प्रमेंद्र विष्ट ने कहा कि उत्तराखंड सरकार बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए बहुत से कार्यक्रम को संचालित कर रही है। आवश्यकता है इसे मन से सीखने और समझने की। इस संदर्भ में विशिष्ट अतिथि विक्रम नेगी, मनोज राणा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर जिला समन्वयक महावीर सिंह रावत, प्रधानाचार्य रा इ का मणिपुर ने कहा कि लैब ऑन व्हील्स उत्तराखंड सरकार की एक महत्वकांक्षी परियोजना है। इसमें मोबाइल वैन के माध्यम से शासकीय विद्यालयों के कक्षा 6 से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं गणित की जानकारी प्रयोग के माध्यम से दी जाएगी।
कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रुपरेखा उकॉस्ट के प्रतिनिधि सुनील नेगी ने रखी।प्रधानाचार्य रा बा इ का अगस्त्यमुनी सभी अतिथियों को विद्यालय में उपस्थित होने पर धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सह समन्वयक रविन्द्र पँवार जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला अकादमिक समन्वयक लक्ष्मी रावत, सुनीता त्रिपाठी, संगीता राणा व अन्य शिक्षिकायें भी उपस्थित रही।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
 
                
                
                जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रुद्रप्रयाग जिले में “लैब ऑन व्हील्स” की शुरुआत, शिक्षामंत्री प्रतिनिधि अनूप सेमवाल ने मोबाइल साइंस लैब को दिखाई हरी झंडी
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129







 
        
