कार्तिक स्वामी मंदिर में 5 जून से महायज्ञ, 14 जून को जलयात्रा, 15 जून को पूर्णिहुति
1 min read28/04/2025 6:32 am
दीपक बेंजवाल, दस्तक पहाड़ न्यूज, अगस्त्यमुनि।।
उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कार्तिक स्वामी मंदिर में कार्तिक स्वामी मंदिर समिति द्वारा विद्वान आचार्यों की पंचांग गणना के आधार पर महायज्ञ आयोजन तिथियां घोषित की गई। समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि 5 जून से 15 जून तक श्री कार्तिकेय महायज्ञ का दिव्य आयोजन किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार 14 जून को भव्य जलयात्रा और 15 जून को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का विधिवत समापन होगा। मंदिर समिति के प्रबंधक पूर्ण सिंह नेगी ने बताया कि इस वर्ष भगवान कार्तिकेय बदरीनाथ धाम और वसुधारा की यात्रा पर जाएंगे। जिसमें 365 गांवों की समस्त भक्त वत्सल जनता सामिल होगी।

बैठक में श्री कार्तिकेय मंदिर समिति के उप प्रबंधक रमेश सिंह नेगी, उपाध्यक्ष उत्तम राज नेगी, सचिव बलराम सिंह, अध्यक्ष व्यापार संघ पोखरी वीरेंद्र राणा, पूर्व डीपीआरओ सिताब सिंह नेगी, व्यास वासुदेव थपलियाल, आचार्य सुबोध नौटियाल, मुख्य पुजारी नंदू पुरी, मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी, कोषाध्यक्ष चंद्र सिंह नेगी, मकर सिंह नेगी, मनोज कुंवर, छत्रपाल कुंवर, सभासद नगर पंचायत पोखरी कमल राणा, अध्यक्ष नगर पंचायत पोखरी सोहन लाल, सुरजी देवी, पुष्पा देवी, लक्ष्मण सिंह, भरत सिंह आदि उपस्थित थे।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
कार्तिक स्वामी मंदिर में 5 जून से महायज्ञ, 14 जून को जलयात्रा, 15 जून को पूर्णिहुति
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129