दस्तक पहाड़ न्यूज, उत्तरकाशी।। मां गंगा जी की उत्सव डोली आज पूर्वाह्न 11.57 बजे अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा गांव से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। डोली आज रात्रि विश्राम हेतु भैरव मंदिर (भैरवघाटी) में रुकेगी। मां गंगा जी की डोली 30 अप्रैल 2025 को गंगोत्री धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु विराजमान होगी।

Featured Image

[caption id="attachment_44076" align="alignnone" width="640"] मुखवा गांव[/caption] मां यमुना जी की उत्सव डोली भी 30 अप्रैल 2025 को अपने शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव से सुबह 8 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुना जी की डोली पारंपरिक विधि-विधान से यमुनोत्री धाम पहुंचेगी,जहां कपाटोद्घाटन के उपरांत श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे।