मां गंगा का मुखवा गांव से प्रस्थान, 30 अप्रैल को प्रातः खुलेंगे कपाट
1 min read29/04/2025 2:10 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, उत्तरकाशी।।
मां गंगा जी की उत्सव डोली आज पूर्वाह्न 11.57 बजे अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा गांव से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। डोली आज रात्रि विश्राम हेतु भैरव मंदिर (भैरवघाटी) में रुकेगी। मां गंगा जी की डोली 30 अप्रैल 2025 को गंगोत्री धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु विराजमान होगी।
Advertisement


मां यमुना जी की उत्सव डोली भी 30 अप्रैल 2025 को अपने शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव से सुबह 8 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुना जी की डोली पारंपरिक विधि-विधान से यमुनोत्री धाम पहुंचेगी,जहां कपाटोद्घाटन के उपरांत श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
मां गंगा का मुखवा गांव से प्रस्थान, 30 अप्रैल को प्रातः खुलेंगे कपाट
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









