टोकन व्यवस्था से होंगे बाबा केदार के दर्शन, भक्तों को मिलेगी सहूलियत
1 min read02/05/2025 8:04 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, केदारनाथ।।
शुक्रवार से श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। बाबा केदार के दर्शनों के लिए लगने वाली भीड़ की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने इस साल टोकन व्यवस्था लागू की है। पहले दिन देशभर से आए दर्शन करने आए यात्री टोकन व्यवस्था से हो रही दर्शन में आसानी से काफी खुश नजर आए।
Advertisement

Advertisement

देहरादून से केदारनाथ आए शुभ कुमार ने कहा कि टोकन व्यवस्था से भीड़ काबू में रही जिससे वे आसानी से दर्शन कर पाए। छत्तीसगढ़ से आई डॉ. दीपिका ने बताया कि टोकन व्यवस्था होने से उन्हें सुबह से लाइन में नहीं लगना पड़ा और निर्धारित टाइम स्लॉट पर वे आसानी से दर्शन कर पाए। गाजियाबाद और मुरादाबाद से आए श्रद्दालुओं ने भी टोकन व्यवस्था पर प्रशासन की तारीफ की। जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन बाबा केदारनाथ के दर्शनों के देश दुनिया से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का यात्रा अनुभव सुखद एवं सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में मंदिर परिसर के प्रवेश से पहले ही हेलीपैड के समीप टोकन सिस्टम लगाया गया है, ताकि दर्शनों से पहले ही यात्री को उसके नंबर की जानकारी मिल जाए, इस बीच यात्री केदारपुरी घूम सकेंगे।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
टोकन व्यवस्था से होंगे बाबा केदार के दर्शन, भक्तों को मिलेगी सहूलियत
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









