उत्तराखण्ड की भूमि और राज्य की अस्मिता के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, सीएम धामी ने दिए कड़ी कार्यवाही के आदेश
1 min read02/05/2025 11:09 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज देहरादून।।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने नैनीताल में नाबालिग पीड़िता के साथ हुई घटना में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन नैनीताल को निर्देश दिए कि पीड़िता की देखभाल एवं उनके परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक जानकारियां देने और अफ़वाह फैलाने वालों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि और राज्य की अस्मिता के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति या संगठन देवभूमि की एकता को तोड़ने का दुस्साहस करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Read Also This:
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से पूरी सतर्कता बरती जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री ने किरायेदारों के सत्यापन, रेहड़ी-पटरी वालों, अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा करने वालों और जिन लोगों के अवैध तरीके से प्रमाण पत्र बने हैं, उन पर की गई कार्रवाई की समस्त रिपोर्ट जिलाधिकारियों को तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
नैनीताल केस पर सख्त कार्यवाही
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल दुष्कर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के परिवार से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें गहरी सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को निर्देश दिए कि पीड़िता के परिवार को आवश्यक सुरक्षा एवं सभी प्रकार की प्रशासनिक सहायता तत्परता से उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित जांच और शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस अमानवीय कृत्य करने वाले अपराधी को कठोर दंड दिलवाएगी, हम सब पीड़िता के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं। जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ने पीड़िता को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए तथा समाज कल्याण अधिकारी को बच्ची को अनुमन्य आर्थिक सहायता की प्रक्रिया पूरी कर कल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीड़िता के परिवार को बताया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार की ओर से पीड़ित बालिका और उसकी बहन की समुचित शिक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि बच्ची का भविष्य सुरक्षित हो सके।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि नैनीताल में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और पर्यटकों के लिए नैनीताल पूर्ण रूप से सुरक्षित है। शहर का माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
उत्तराखण्ड की भूमि और राज्य की अस्मिता के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, सीएम धामी ने दिए कड़ी कार्यवाही के आदेश
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









