उत्तराखंड में राहत की खबर…सस्ती हुई बिजली, मई के बिल में मिलेगी इतनी छूट
1 min read04/05/2025 5:41 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, देहरादून।।
प्रदेश में इस महीने बिजली सस्ती हो गई है। यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत बिजली दरों में औसत 89 पैसे प्रति यूनिट की छूट का ऐलान किया है। आने वाले बिल में उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।प्रदेश में इस महीने बिजली सस्ती हो गई है। यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत बिजली दरों में औसत 89 पैसे प्रति यूनिट की छूट का ऐलान किया है। आने वाले बिल में उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।एफपीपीसीए के तहत कुल 101 करोड़ रुपये (89 पैसे प्रति यूनिट) छूट का आदेश जारी कर दिया गया है। इससे पहले जुलाई में 30 पैसे, अगस्त में 52 पैसे, सितंबर में 23 पैसे, अक्तूबर में 70 पैसे, नवंबर में 88 पैसे, दिसंबर में 85 पैसे, मार्च में 1.19 रुपये प्रति यूनिट की छूट का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा चुका है।
Advertisement

किस श्रेणी में कितनी छूट
Read Also This:
उपभोक्ता श्रेणी – प्रति यूनिट छूट(पैसे में)
घरेलू – 26 से 71
अघरेलू – 103
गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी – 97
प्राइवेट ट्यूबवेल – 31
कृषि गतिविधियां – 44 से 51
एलटी इंडस्ट्री – 95
एचटी इंडस्ट्री – 95
मिक्स लोड – 89
रेलवे ट्रैक्शन – 89
ईवी चार्जिंग स्टेशन – 89
अन्य निर्माण के लिए अस्थायी आपूर्ति – 110
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
उत्तराखंड में राहत की खबर…सस्ती हुई बिजली, मई के बिल में मिलेगी इतनी छूट
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









