रुद्रप्रयाग संगम पर घूम रही थी एक बालिका, तो वन स्टाॅप सेंटर व चाइल्ड हेल्पलाइन ने दिखाई तत्परता
1 min read06/05/2025 3:54 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, रुद्रप्रयाग।।
चाइल्ड हेल्प लाइन रुद्रप्रयाग को स्थानीय निवासी अरविंद पंवार द्वारा सूचना दी गई कि रुद्रप्रयाग संगम पर एक नाबालिग लड़की दो या तीन घंटे से घूम रही है जो नेपाली मूल की प्रतीत होती है।
Advertisement

सूचना मिलते ही तत्काल चाइल्ड हेल्प लाइन से परियोजना समन्वयक और बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष द्वारा मौके पर जाकर बालिका से विस्तारपूर्वक बात की गई तथा उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर बालिका के पिता दीपक धामी से बात की गई जो कि रानीखेत में रहते हैं। उनके द्वारा बताया गया कि कविता अपनी मां की मृत्यु के पश्चात अपनी बड़ी बहन सरिता देवी के साथ रह रही थी और 4 मई 2025 को शाम को रानीखेत से श्रीनगर अपनी बहन सरिता के साथ आई जहां सरिता उसे बिना कुछ बताए वहीं छोड़कर अपने घर चली गई। कविता किसी ट्रक वाले की सहायता से रुद्रप्रयाग बाईपास तक आ गई और घूमते-घूमते रुद्रप्रयाग संगम पहुंच गई।
Read Also This:
चाइल्ड हेल्पलाइन की सहायता से कविता के दीदी और जीजा से बात की गई, जो वर्तमान में सिमली, कर्णप्रयाग में निवास कर रहे हैं। उनके आने तक कविता को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया तथा दिनांक 6 मई 2025 को कविता को वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन के संरक्षण में सकुशल उसके जीजा नीम बहादुर को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रुद्रप्रयाग संगम पर घूम रही थी एक बालिका, तो वन स्टाॅप सेंटर व चाइल्ड हेल्पलाइन ने दिखाई तत्परता
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









