सोशल मीडिया पर “दोस्ती” फिर दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग, बेटे और पिता पर रेप का आरोप
1 min read12/05/2025 2:47 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, देहरादून: एक युवती ने युवक पर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने दिल्ली ले जाकर उससे शादी की, और वापस देहरादून आने के बाद जब युवक घर से बाहर था तो उसके पिता ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम (11 मई 2025) पिता और पुत्र के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि साल 2020 में जब वो 17 साल की थी तो उसे एक युवक ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जो पीड़िता ने स्वीकार नहीं की. उसके बाद युवक ने मैसेंजर के माध्यम से बातचीत करनी शुरू की. युवक ने खुद को कुड़कावाला देहरादून का निवासी बताया. पीड़िता ने उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली. फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और युवक उसे मिलने के लिए बाहर बुलाने लगा। शिकायत में बताया गया है कि, 21 दिसंबर 2020 को युवक पीड़िता को काफी पिलाने के बहाने कुड़कावाला में अपने दोस्त के कमरे पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान युवक ने पीड़िता की फोटो और वीडियो भी बना ली. उसके बाद युवक पीड़िता को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा. इस दौरान युवक उसे दिल्ली में किसी परिचित के घर लेकर गया और वहां उससे शादी कर ली।
Advertisement

Advertisement

आरोप है कि देहरादून आने के बाद युवक जब बाहर चला गया तो मौका पाकर युवक के पिता ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि 10 अप्रैल को वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने चाचा-चाची के घर चली गई, जहां तबीयत खराब होने पर उसका इलाज चल रहा है।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सोशल मीडिया पर “दोस्ती” फिर दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग, बेटे और पिता पर रेप का आरोप
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









