सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, 17 रीजन में टॉप पर रहा विजयवाड़ा, अंतिम पायदान पर प्रयागराज; निजी स्कूलों का हाल बुरा, 13वें स्थान पर रहा देहरादून रीजन
1 min read13/05/2025 5:36 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग।।
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत लड़कियों से कम दर्ज किया गया है। कुल 85.70% लड़के पास हुए हैं। ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा है। इस वर्ष कुल 1704367 स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से कुल 1692794 स्टूडेंट्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे। पास होने वाले कुल छात्रों की संख्या 1496307 है। सीबीएसई 12वीं में विजयवाड़ा रीजन का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है।इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 95%रहा है तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 92.63%रहा है। ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 95% रहा है। इस साल 2385079 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 2371939 विद्यार्थी एग्जाम में बैठे। एग्जाम में उपस्थित इन छात्रों में से 2221636 पास हुए हैं। सीबीएसई कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 15 फरवरी से लेकर 18 मार्च 2025 तक किया गया था। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में इस साल त्रिवेंद्रम के छात्रों का परिणाम सबसे बेहतर रहा है। यहां 99.79 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसके बाद दूसरे विजयवाड़ा है, यहां छात्रों का पास प्रतिशत 99.79 रहा है।
सबकी नजरें जवाहर नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय पर टिकी हुई थीं. इस साल जवाहर नवोदय विद्यालय के स्टूडेंट्स का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है. पिछले साल जवाहर नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय में कांटे की टक्कर थी. लेकिन इस बार जेएनवी ने पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जवाहर नवोदय विद्यालय 98.90% पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है. इसके बाद केंद्रीय विद्यालय (KV) 98.81% और प्राइवेट स्कूल 88.55% पर रहे।
Read Also This:
इस साल 13वें स्थान पर रहा देहरादून रीजन, 10वीं-12वीं का इतने फीसदी रहा रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा 12वीं और 10वीं का परिणाम मंगलवार को घोषित किया। इसके साथ ही सीबीएसई छात्रों के रिजल्ट का लंबा इंतजार भी खत्म हो गया। बोर्ड की ओर से सुबह पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया। जबकि इसके करीब दो घंटे बाद बोर्ड की ओर से 10वीं का भी परिणाम घोषित किया गया। इस बार देहरादून रीजन 13वें स्थान पर रहा। बता दें कि सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 और उत्तरप्रदेश के आठ जिलों के स्कूल आते हैं। पहली बार बोर्ड की ओर से देहरादून रीजन का परिणाम जारी नहीं किया गया है। केंद्र से बने रिजल्ट के आधार पर ही बोर्ड ने जानकारी दी गई है। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी मनीष अग्रवाल ने बताया कि देहरादून सर्किल में 12वीं का 83.45 फीसदी रिजल्ट रहा। जबकि 10वीं का पासिंग प्रतिशत 90.97 रहा।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, 17 रीजन में टॉप पर रहा विजयवाड़ा, अंतिम पायदान पर प्रयागराज; निजी स्कूलों का हाल बुरा, 13वें स्थान पर रहा देहरादून रीजन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129