अवैध शराब तस्करी कर रहे व्यक्ति को सोनप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियोग पंजीकृत
1 min read15/05/2025 5:15 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, सोनप्रयाग।।
केदारनाथ यात्रा के सकुशल संचालन के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के दिशा-निर्देश दिये गये हैं। आज कोतवाली सोनप्रयाग में उ0नि0 रघुवीर सिंह रावत और कानि0 169 संदीप सिंह द्वारा चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति सोहन सिंह पुत्र भरत सिंह, निवासी उस्तोली, थाना नंदानगर घाट, जनपद चमोली को 24 बोतल अवैध शराब मैकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अवैध शराब तस्करी कर रहे व्यक्ति को सोनप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियोग पंजीकृत
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129