अगस्त्य स्वयं सहायता समूह एवं नगर व्यापार संघ द्वारा सीएचसी अगस्त्यमुनि को भेंट किए गए पंखे
1 min read16/05/2025 12:57 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, अगस्त्यमुनि।। सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए अगस्त्य स्वयं सहायता समूह एवं नगर व्यापार संघ ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को पंखे भेंट किए। इस पहल का उद्देश्य अस्पताल में उपचार हेतु आने वाले मरीजों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को गर्मी से राहत पहुंचाना है।
इस अवसर पर व्यापार संघ एवं अगस्त्य स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी ने बताया कि जन सुविधाओं में जनहित का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पंखों की यह भेंट उसी भावना का एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने बताया कि सरकार स्वास्थ्य केंद्र में द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के साथ निरंतर सुविधाओं में इजाफा किया गया है। अस्पताल प्रशासन बेहतर सेवाएं दे रहा है, जिससे जानता को सहूलियत मिल रही है। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा चिकित्सा अधिकारी डॉ अतुल उपाध्याय को बाबा केदारनाथ और चारधामों की तस्वीरें भेंट कर आभार प्रकट किया गया।
Advertisement

सीएचसी के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ अतुल उपाध्याय ने इस योगदान के लिए व्यापार संघ एवं स्वयं सहायता समूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे मरीजों और स्टाफ दोनों को काफी राहत मिलेगी। यह प्रयास न केवल सामाजिक सेवा की मिसाल है, बल्कि अन्य संगठनों को भी प्रेरणा देता है कि वे समाजहित में आगे आएं।इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह के सचिव सुनील नेगी, कोषाध्यक्ष प्रवेन्द्र पंवार, सदस्य सत्या नेगी, विलोचन भट्ट, आलोक नेगी, उत्तम नेगी, पूर्ण चौधरी, अस्पताल प्रशासन से डी एल मंगवाल मौजूद रहे।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अगस्त्य स्वयं सहायता समूह एवं नगर व्यापार संघ द्वारा सीएचसी अगस्त्यमुनि को भेंट किए गए पंखे
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









