दस्तक पहाड़ न्यूज देहरादून।। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। पहाड़ी जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। यहां कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Featured Image

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार तापमान में इजाफा देखा जा रहा है. मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश देखी जा सकती है. डॉ सिंह ने जानकारी दी कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जनपदों के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है जबकि राज्य के टिहरी, देहरादून, पौडी, अल्मोडा, चम्पावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है. वहीं हरिद्वार जनपद में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आज उत्तरकाशी, चमोली रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने औऱ वर्षा के तीव दौर के साथ ही 30-40 कि.मी./घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएँ चलने की संभावना है. डॉ. सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, चम्पावत और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 कि. मी./घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने की संभावना है। जून में मानसून दे सकता है दस्तक मौसम विभाग ने केरल में 27 मई को मानसून के दस्तक देने का अनुमान लगाया है। ऐसे में उत्तराखंड में भी जून 15 से 20 के बीच मानसून दस्तक दे सकता है।