गोबर के अंदर मिला नवजात का शव,माँ गिरफ्तार संभावित पिता की तलाश जारी…
1 min read
22/05/20255:18 pm
लक्ष्मण राणा।नंदानगर (चमोली)
चमोली जनपद के नंदानगर विकासखंड के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं।यहाँ एक विधवा महिला ने अपने गर्भ में पल रहे नवजात को प्रसव के बाद गोबर के ढेर में दबाकर जान से मार दिया।गांव के लोगो को जब शक हुआ तो ग्रामीणों ने घटना की सूचना नन्दानगर पुलिस को दी।ग्रामीणों और महिला मंगल दल की महिलाओं के साथ मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने महिला की निशानदेही पर गोबर के ढेर से भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा हैं।वहीं महिला के ऊपर मुक़दमा दर्ज कर पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही हैं।
नंदानगर थाना पुलिस की ओर से महिला के साथ घटना में शामिल लोगो के बारें में पूछताछ की जा रही हैं।लेकिन महिला पुलिस को कुछ भी बताने से मना कर रही हैं।ऐसे में अभी DNA रिपोर्ट के आधार पर भ्रूण के पिता का पता लग सकेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला के ऊपर गर्भ से प्रसव के बाद नवजात को गोबर के अंदर दबाकर जान से मारने का आरोप हैं।महिला के पति की करंट लगने से 10 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी।मौजूदा समय में आरोपी महिला के तीन बच्चे भी हैं।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर BNS की धारा 91 (गर्भपात करना या कराना, अवैध रूप से भ्रूण नष्ट करना)और धारा 94 (शव को छिपाने या नष्ट करने का अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
गोबर के अंदर मिला नवजात का शव,माँ गिरफ्तार संभावित पिता की तलाश जारी…
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
लक्ष्मण राणा।नंदानगर (चमोली)
चमोली जनपद के नंदानगर विकासखंड के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं।यहाँ एक विधवा महिला ने अपने गर्भ में पल रहे नवजात को प्रसव
के बाद गोबर के ढेर में दबाकर जान से मार दिया।गांव के लोगो को जब शक हुआ तो ग्रामीणों ने घटना की सूचना नन्दानगर पुलिस को दी।ग्रामीणों और महिला मंगल दल की
महिलाओं के साथ मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने महिला की निशानदेही पर गोबर के ढेर से भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा हैं।वहीं महिला के ऊपर
मुक़दमा दर्ज कर पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही हैं।
नंदानगर थाना पुलिस की ओर से महिला के साथ घटना में शामिल लोगो के बारें में पूछताछ की जा रही हैं।लेकिन महिला पुलिस को कुछ भी बताने से मना कर रही हैं।ऐसे में
अभी DNA रिपोर्ट के आधार पर भ्रूण के पिता का पता लग सकेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला के ऊपर गर्भ से प्रसव के बाद नवजात को गोबर के अंदर दबाकर जान से मारने का आरोप हैं।महिला के पति की करंट लगने से 10 वर्ष पूर्व
मृत्यु हो गई थी।मौजूदा समय में आरोपी महिला के तीन बच्चे भी हैं।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर BNS की धारा 91
(गर्भपात करना या कराना, अवैध रूप से भ्रूण नष्ट करना)और धारा 94 (शव को छिपाने या नष्ट करने का अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है।