त्रियुगीनारायण के एक होटल में आठ लाख की चोरी, एक अभियुक्त गिरफ्तार
1 min read01/06/2025 4:53 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, सोनप्रयाग।।
कोतवाली सोनप्रयाग में बीते सोमवार को पंजीकृत मु.अ.सं. 22/2025 धारा 306 भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित अभियोग में विवेचना के दौरान नामजद अभियुक्त तनुज चौहान पुत्र श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान निवासी ग्राम डांगी, मनारस्यूं, जिला पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार करने के बाद गत दिवस मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (जिला चमोली) भेजा गया है।
Advertisement

बताते चलें कि शिकायतकर्ता अंकित गैरोला संचालक होटल ऑल इण्डिया यात्री विश्राम गृह, ग्राम त्रियुगीनारायण, थाना सोनप्रयाग ने कोतवाली सोनप्रयाग पर शिकायत दी गयी कि उनके होटल में काम करने वाले तीन युवकों द्वारा उनके होटल से 8 लाख की नगदी व जरूरी दस्तावेज चोरी करने की तहरीर पर उपरोक्तानुसार अभियोग पंजीकृत होने पर विवेचना के दौरान यह गिरफ्तारी हुई है। अन्य अभियुक्तों की धर पकड़ जारी है।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
त्रियुगीनारायण के एक होटल में आठ लाख की चोरी, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









