सिलगढ़ पट्टी के ग्राम पंचायत टाट में 3 जून से प्रारंभ होगा मां चंडिका देवी का नौ दिवसीय भव्य महायज्ञ
1 min read02/06/2025 10:59 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, अगस्त्यमुनि 2 जून: रुद्रप्रयाग जनपद की सिलगढ़ पट्टी के ग्राम पंचायत टाट में आस्था और भक्ति का अद्वितीय संगम होने जा रहा है। यहां मां चंडिका देवी के पावन धाम में 12 वर्षों बाद नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन 3 जून से 11 जून 2025 तक बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। इस दिव्य आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और ग्रामवासियों के साथ-साथ दूर-दराज से भी श्रद्धालु भारी संख्या में इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में भाग लेने पहुंचेंगे।
महायज्ञ समिति, ग्राम पंचायत टाट की ओर से यह आयोजन बड़े श्रद्धा भाव और व्यापक जनसहयोग से किया जा रहा है। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन हवन, पूजन का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ समिति ने बताया कि 3 जून को कुंड निर्माण एवं पंचांग पूजन के साथ महायज्ञ प्रारंभ होगा। 9 जून को भव्य जलयात्रा, 10 जून को विराट यज्ञ पुरुष दर्शन, 11 जून को पूर्णिहुति के साथ महायज्ञ संपन्न होगा। यह आयोजन जनमानस की सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण के लिए समर्पित है। मां चंडिका देवी के इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सिलगढ़ पट्टी के ग्राम पंचायत टाट में 3 जून से प्रारंभ होगा मां चंडिका देवी का नौ दिवसीय भव्य महायज्ञ
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129