बड़ासू के पास हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग से बाधित हुआ केदारनाथ मार्ग यातायात के लिए किया गया सुचारु
1 min read
07/06/20254:43 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, गुप्तकाशी।।
आज दिन के समय जनपद रुद्रप्रयाग के बड़ासू क्षेत्रान्तर्गत एक हैलीकॉप्टर की राष्ट्रीय राजमार्ग पर हार्ड लैंडिंग कराये जाने के कारण उक्त स्थल पर दोनो छोर से यातायात बाधित हो गया था। जनपद पुलिस के स्तर से विभिन्न प्वाइन्टों पर यातायात का विनियमन करते हुए यातायात स्लो करवाया गया। इस स्थल पर हैलीकॉप्टर को सुरक्षित ढंग से सड़क किनारे कराते हुए यातायात को पूर्ण रूप से सुचारु किया गया है।
बडासु रुद्रप्रयाग में क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर की सड़क में इमरजेंसी लैंडिंग की खबर आ रही है। उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक मानी जाती है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर निकलते हैं। इस यात्रा को सुगम बनाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा एक महत्वपूर्ण विकल्प बन चुकी है, विशेषकर बुजुर्ग और अस्वस्थ यात्रियों के लिए। केदारनाथ जैसे दुर्गम क्षेत्रों में मौसम की अनिश्चितता, तकनीकी खामियां, पायलटों की सीमित उड़ान क्षमता और भीड़भाड़ के कारण कई हादसे सामने आए हैं।
बड़ासू के पास हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग से बाधित हुआ केदारनाथ मार्ग यातायात के लिए किया गया सुचारु
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड़ न्यूज, गुप्तकाशी।।
आज दिन के समय जनपद रुद्रप्रयाग के बड़ासू क्षेत्रान्तर्गत एक हैलीकॉप्टर की राष्ट्रीय राजमार्ग पर हार्ड लैंडिंग कराये जाने के कारण उक्त स्थल पर दोनो छोर
से यातायात बाधित हो गया था। जनपद पुलिस के स्तर से विभिन्न प्वाइन्टों पर यातायात का विनियमन करते हुए यातायात स्लो करवाया गया। इस स्थल पर हैलीकॉप्टर को
सुरक्षित ढंग से सड़क किनारे कराते हुए यातायात को पूर्ण रूप से सुचारु किया गया है।
बडासु रुद्रप्रयाग में क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर की सड़क में इमरजेंसी लैंडिंग की खबर आ रही है। उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा, श्रद्धा और आस्था का
प्रतीक मानी जाती है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर निकलते हैं। इस यात्रा को सुगम बनाने के लिए
हेलीकॉप्टर सेवा एक महत्वपूर्ण विकल्प बन चुकी है, विशेषकर बुजुर्ग और अस्वस्थ यात्रियों के लिए। केदारनाथ जैसे दुर्गम क्षेत्रों में मौसम की अनिश्चितता,
तकनीकी खामियां, पायलटों की सीमित उड़ान क्षमता और भीड़भाड़ के कारण कई हादसे सामने आए हैं।
प्रमुख कारण:
⦁ खराब मौसम में उड़ानों का संचालन
⦁ ओवरलोडिंग या असंतुलित उड़ान प्रबंधन
⦁ तकनीकी निरीक्षण की कमी
⦁ पायलटों का अत्यधिक कार्यभार
जरूरत है:
सरकार को चाहिए कि हेलीकॉप्टर सेवाओं पर कड़ी निगरानी रखे, मौसम की चेतावनी प्रणाली को बेहतर बनाए और सभी ऑपरेटरों को नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण दे