लक्ष्मी बनी देवदूत, हेलीकॉप्टर से दुकान टूटने के बाद भी बचाई यात्रियों की जान
1 min read09/06/2025 2:01 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, गौरीकुंड।। गौरीकुंड हाईवे पर दुकान चलाने वाली लक्ष्मी हेलीकॉप्टर में सवार तीन यात्रियों के लिए देवदूत बनकर आई। उन्होंने तत्काल हेली से यात्रियों को सुरक्षित निकाला, जबकि हेलीकॉप्टर स्टार्ट होने के साथ ही उसकी पंखुडियां तेजी से चल रही थीं।हेलीकॉप्टर गौरीकुंड हाईवे पर जिस स्थान पर इमरजेंसी लैंडिग की उसके ठीक नीचे की ओर लक्ष्मी की दुकान है। उन्होंने बताया कि तेज आवाज के कारण वह दुकान के अंदर भागी और अपनी वेटी सिया के पास पहुंची। बेटी को लेकर बाहर आई तो हेलीकॉप्टर की पंखुडियां तेजी से चल रही थी। यात्री शोर मचा रहे थे। लक्ष्मी ने तत्काल हेलीकॉप्टर के दरवाजे खोले और तीन यात्रियों को सुरक्षित निकाला, जबकि घायल पायलट को भी निकालने का प्रयास किया, लेकिन चोट लगी होने के कारण उसे अन्य लोगों के आने के बाद निकाला गया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 500 लीटर पैट्रोल भरा हुआ था।
Advertisement

Advertisement

गौरीकुंड हाइवे पर हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग
Read Also This:
Advertisement

बडासू हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरते ही क्रेस्टल एविएशन का हेलीकॉप्टर मे तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट ने हेलीपैड के ठीक नीचे स्थित गौरीकुंड हाइवे पर ही लैंडिग करा दी, इस दौरान पायलट को हल्की चोटे आई, जबकि हेली में बैठे सभी पांच यात्री सुरक्षित हैं। इस घटना में एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि हाइवे के दोनों ओर लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लग गया।पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात शुरू करवाया। शनिवार दोपहर लगभग एक बजे क्रेस्टल ऐविएशन का हेलीकॉप्टर पांच यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी, जैसे की हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, वह नीचे की ओर आने लगा। हेलीकॉप्टर में अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते पायलेट ने गौरीकुंड हाईवे पर ही हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करा दी। पायलेट रवीन्द्र सिंह सौड़ी निवासी चंडीगढ़ को हल्की चोट आ गई जबकि अन्य पांच यात्री सुरक्षित हैं।पायलट को तत्काल नारायणकोटी स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलीकॉप्टर की हेलीपैड से लगभग बीस मीटर की दूरी पर लैंडिग हुई। इस घटना में हेलीकॉप्टर के पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, यह हाइवे पर खड़ी एक कार से जा टकराया, जिससे कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
लक्ष्मी बनी देवदूत, हेलीकॉप्टर से दुकान टूटने के बाद भी बचाई यात्रियों की जान
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129