जखोली के मयाली आश्रम में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, आदमखोर गुलदार से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने किया वन विभाग चौकी घेराव का ऐलान
1 min read10/06/2025 11:01 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, अगस्त्यमुनि/ जखोली।।
जखोली विकास खण्ड के मयाली आश्रम में मंगलवार रात को कुछ देर पहले श्रीमती रामेश्वरी देवी को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों का वन विभाग पर गुस्सा फूट पड़ा है। बता दें क्षेत्र में इससे पहले भी गुलदार के हमले की लगातार घटनाएं हुई हैं, ग्रामीणों ने हर बार वन विभाग को आदमखोर गुलदार को मारने की मांग की है, पर वन विभाग मौन साधे हैं।
Advertisement

Advertisement

मयाली बाज़ार से दो किलोमीटर दूर आश्रम तोक मखेत में 65 वर्षीय महिला रामेश्वरी देवी पत्नी कैलाश सिंह बुटोला को रात तकरीबन साढ़े आठ बजे घर के आंगन में ही गुलदार ने हमला कर निवाला बना दिया,। कुछ ही दिन पूर्व 30 मई को रूपा देवी को गुलदार ने मार डाला था उससे पहले जहां आज घटना हुई 2 स्कूल जा रहे बच्चों पर हमला किया जोकी एक महरगांव एक दुमकी का था, यही से एक किमी0 दूर खरियाल गावँ में महिला पर हमला, इसी स्थान से 2 किलोमीटर दूर देवल में महिला की मौत और यही से डेढ़ किलोमीटर आगे मयाली में एक महिला व यही से 1 किलोमीटर आगे लम्बवाड में एक महिला पर गुलदार के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं।
Read Also This:
Advertisement

जखोली ब्लॉक मुख्यालय के आसपास के गावों में पिछले 15 माह में 11 घटनाएं गुलदार के हमले की हो चुकी हैं जिसमें 3 महिलाओं को 4 माह के भीतर अपना निवाला गुलदार के द्वारा बनाया जा चुका है।
दक्षिणी जखोली रेंज के विकासखण्ड जखोली मुख्यालय के समीपवर्ती गावों में गुलदार द्वारा कारित घटनाएं -10 जून 2025 को रामेश्वरी देवी पत्नी कैलाश चन्द्र बुटोला ग्राम मखेत, -30 मई 2025 रूपा देवी पत्नी रमेश प्रसाद ग्राम डांडा दक्षिणी जखोली रेंज, 24/02/2025 सर्वश्वरी देवी पत्नी इन्द्रदत्त ग्राम देवल दक्षिणी जखोली रेंज, 06 दिसंबर 2024 ललिता देवी पत्नी प्रकाश काला पत्नी श्री प्रकाश काला ग्राम मयाली दक्षिणी जखोली रेंज , 31 अक्टूबर 2024 बसंती देवी पत्नी राजेंद्र सिंह ग्राम खरियाल दक्षिणी जखोली रेंज , 13 अक्टूबर 2024 उर्मिला देवी पत्नी मुरलीधर चमोली ग्राम जयंती दक्षिणी जखोली रेंज,10/10/2024 रैजा देवी पत्नी कीर्तिलाल ग्राम ललूड़ी दक्षिणी जखोली रेंज ,31/07/2024 अनीश सिंह पुत्र स्व० महावीर सिंह ग्राम ढुमकी दक्षिणी जखोली रेंज, 24/02/2024 दीपा देवी पत्नी अषाढ़ सिंह ग्राम मखेत दक्षिणी जखोली रेंज , 21/02/2024 गीता देवी पत्नी अनिल सिंह ग्राम मयाली दक्षिणी जखोली रेंज, 20/02/2024- कार्तिक सिंह पुत्र किशन सिंह ग्राम महरगावं दक्षिणी जखोली रेंज।
वहीं इस दुखद घटना के बाद निवर्तमान ब्लाक प्रमुख जखोली, प्रदीप थपलियाल ने आदमखोर गुलदार से निजात दिलाने के लिए कल से समस्त क्षेत्रीय जनता से जनांदोलन की अपील की है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि समूचे जखोली क्षेत्र में आदमखोर गुलदार के जानलेवा हमले पर हमले से निजात दिलाने के लिए सरकार, शासन प्रशासन व वन विभाग के खिलाफ दिनांक 11/06/2025 प्रातः 10 बजे से वन विभाग की जाखणी चौकी व मयाली बाजार में विशाल जनांदोलन किया जाएगा। मैं सभी सम्मानित क्षेत्रीय आम जनमानस व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से अनुरोध एवं निवेदन करता हूं कि क्षेत्र में नरभक्षी गुलदार लगातार खेतों में काम कर रही महिलाओं पर हमला कर मौत के घाट उतार रहा है और सरकार व वन विभाग सहित शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सो रखा है। इसलिए क्षेत्र में गुलदार के इन हमलों से निजात दिलाने के लिए वन विभाग व सरकार के खिलाफ जब तक नरभक्षी गुलदार को शूट नहीं किया गया तब तक जनांदोलन जारी रखा जायेगा। अस्तु आप सभी क्षेत्रवासियों, स्थानीय लोगों एवं सभी सम्मानित क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आंदोलन में शामिल होने की कृपा कीजिएगा।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जखोली के मयाली आश्रम में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, आदमखोर गुलदार से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने किया वन विभाग चौकी घेराव का ऐलान
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129