रूद्रप्रयाग: शिक्षा विभाग के सेवा संगठनों की संयुक्त बैठक सम्पन्न, महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, शिव सिंह पंवार संरक्षक, विक्रम सिंह झिंकवाण अध्यक्ष और शंकर भट्ट बने महामंत्री
1 min read15/06/2025 3:11 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत मान्यता प्राप्त समस्त सेवा संगठनों, राजकीय शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ, एजुकेशन मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन , एवम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन रूद्रप्रयाग के जनपदीय शीर्ष पदाधिकारियों की एक महत्त्वपूर्ण बैठक प्राथमिक शिक्षक संघ भवन, अगस्तमुनि में आयोजित की गई। बैठक में सभी संगठनों की सहभागिता के साथ एक नई महासंघ कार्यकारिणी , शिक्षक-कार्मिक (शिक्षा विभाग) महासंघ जनपद रूद्रप्रयाग का विधिवत गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से शिव सिंह पंवार जी को संरक्षक, विक्रम सिंह झिंकवाण अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ को महासंघ का अध्यक्ष और शंकर भट्ट जिला मंत्री राजकीय शिक्षक संघ को महासंघ का महामंत्री मनोनीत किया गया।कार्यकारणी में आलोक रौथाण (अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ रूद्रप्रयाग),देवी प्रसाद गोस्वामी(अध्यक्ष EMOUA ),सुखदेव सिंह रावत,(अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ)बलबीर सिंह रौथाण (अध्यक्ष अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ), श्रीमती सुनीता मैठाणी (का०अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, एवं दिनेश चंद्र भट्ट (जिलामंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ), महेंद्र चौहान(मंत्री EMOUA),लखपत सिंह लिंगवाल(मंत्री जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ),कीरथ सिंह नेगी(मंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ), वीरेंद्र सिंह बर्तवाल(मंत्री अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ),बिजेंद्र कुमार भट्ट जी(मंत्री चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ) को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, मनोज रौथाण जी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई, एवम कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रेम सिंह राणा जी को सौंपी गई, सलाहकार मंडल में।सुंदर लाल आर्य , हरीश गिरी,एवम कैलाश चमोला जी को रखा गया,कार्यकारिणी गठन के बाद नवगठित महासंघ ने अपने उद्देश्यों और आगामी कार्ययोजनाओं की घोषणा की। महासंघ का प्रमुख उद्देश्य आपसी समन्वय के साथ एक मंच पर कार्य करते हुए समस्त शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कार्मिकों के हितों की रक्षा करना रहेगा।
Advertisement

बैठक में एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करते हुए यह निर्णय लिया गया कि जनपद रूद्रप्रयाग में शिक्षा विभाग के जनपदीय कार्यालय दूर-दूर अलग अलग स्थानों पर स्थित होने से जनता, शिक्षकों व कार्मिकों को अनेकों परेशानियों से जूझना पड़ता है। शिक्षा विभाग के जनपद स्तरीय कार्यालयों को एक ही भवन में एक स्थान पर योजना वद्ध तरीके से निर्माण कर संचालन किए जाने की मांग की गयी,जैसा कि कई अन्य जनपदों में पहले से हो रहा है। जिससे शिक्षक कर्मचारियों की बहुत सारी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके, इस प्रस्ताव को मूर्त रूप देने हेतु महासंघ शीघ्र ही जिलाधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी से वार्ता करेगा और औपचारिक पत्राचार कर इस दिशा में पहल करेगा। बैठक में सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने महासंघ की इस पहल की सराहना की और संगठन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रूद्रप्रयाग: शिक्षा विभाग के सेवा संगठनों की संयुक्त बैठक सम्पन्न, महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, शिव सिंह पंवार संरक्षक, विक्रम सिंह झिंकवाण अध्यक्ष और शंकर भट्ट बने महामंत्री
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









