केदारनाथ से दर्शन कर वापस आ रही महिला यात्री की रास्ते में अचानक तबियत खराब होने से मौत
1 min read17/06/2025 2:49 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज केदारनाथ।। केदारनाथ से दर्शन कर वापस आ रही महिला यात्री की रास्ते मे अचानक तबियत खराब होने से मौत हो गई है।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने जानकारी दी है कि बीते देर रात्रि को साढ़े दस बजे के करीब सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड द्वारा सूचना मिली कि एक महिला यात्री सुमित्रा बाई पत्नी रंग लाल उम्र- 45 वर्ष। निवासी- मध्यप्रदेश जो कि केदारनाथ से गौरीकुण्ड की ओर पैदल आ रही थी। महिला की गौरीकुंड गेट के समीप अचानक तबियत खराब हो गयी।
तो वहीँ सूचना मिलते ही DDRF टीम गौरीकुंड मौके पर पहुँची ओर महिला यात्री को स्ट्रेचर से गौरीकुंड अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों द्वारा सुमित्रा बाई उम्र 45 वर्ष जो कि मध्यप्रदेश की निवासी हैं उन्हें मृत घोषित किया। टीम द्वारा उक्त महिला यात्री के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से गौरीकुंड बस अड्डा तक लाकर एम्बुलेंस के माध्यम से अग्रिम कार्यवाही हेतु सोनप्रयाग भिजवाया गया।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारनाथ से दर्शन कर वापस आ रही महिला यात्री की रास्ते में अचानक तबियत खराब होने से मौत
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129