दस्तक पहाड़ न्यूज, गौरीकुंड।। केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास भूस्खलन की चपेट में आने से दो यात्रियों की मृत्यु, तीन घायल होने की सूचना है। आज लगभग 11:20 बजे के आसपास केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी गधेरे के पास ऊपर पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। इस दौरान

Featured Image

मार्ग से गुजर रहे यात्री, डंडी-कंडी संचालक इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही जंगलचट्टी पुलिस चौकी पर नियुक्त पुलिस बल और डी.डी.आर.एफ. टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। खाई में गिरे व्यक्तियों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित ऊपर लाया गया। इनमें  03 व्यक्ति घायल हुए हैं जिनमें एक महिला को हल्की चोटें आईं हैं और दो पुरुषों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गौरीकुंड रेफर किया गया है।