रूद्रप्रयाग जिले की 202 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायकों को दिये गए नियुक्ति पत्र
1 min read20/06/2025 7:31 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, श्रीनगर।। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में जनपद रूद्रप्रयाग की नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और आंगनबाड़ी व्यवस्था को सशक्त करने के लिए राज्यभर में 7052 पदों पर भर्ती की गई है, जिनमें 722 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और 6330 सहायिकाएं शामिल हैं।
आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद केवल रोजगार नहीं, बल्कि सेवा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा आंगनबाड़ी केंद्र हमारी योजना के सबसे आधारभूत स्तंभ हैं और इन कार्यकत्रियों की भूमिका मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में होती है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि की है, जिससे उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ सम्मान का अनुभव हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज हमारे विभाग में उच्च शिक्षित बेटियां जुड़ रही हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आंगनबाड़ी सहायकों की नियुक्ति योग्य के आधार पर ही गयी है । मंत्री ने सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बधाई देते हुये उनसे संवेदनशीलता, समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि राज्य के हर गांव, हर घर तक मातृ और बाल कल्याण योजनाएं प्रभावी रूप से पहुंचें। इस दौरान रुद्रप्रयाग जिले के 15 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 188 आंगनबाड़ी सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।
Advertisement

Advertisement

इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखंड महिला आयोग ऐश्वर्या रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ. अखिलेश मिश्रा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रूद्रप्रयाग जिले की 202 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायकों को दिये गए नियुक्ति पत्र
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129